Select Date:

रवीना टंडन की बेटी Rasha Thadani का 'लाइकी लाइका' में सिंगिंग डेब्यू, गाना सुन लोग बोले- ये फायर है

Updated on 21-01-2026 12:44 PM
रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाइकी लाइका' से राशा ने फिल्मी दुनिया में सिंगिंग डेब्यू किया है। इस गाने का वीडियो सामने आ चुका है और फैन्स उनकी आवाज की तारीफें करते नहीं थक रहे।

राशा थडानी बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले भी सोशल मीडिया पर अपना सिंगिंग टैलेंट दिखा चुकी हैं। अब पहली बार वो फिल्मों में गाने जा रही हैं। इस गाने के साथ वो अपनी एक्टिंग जर्नी एक अलग लेवल पर ले जा रही हैं। राशा ने फिल्म 'लाइकी लाइका' के गाने 'चाप तिलक' से अपने सिंगिंग की शुरुआत की है।

फिल्म 'आजाद' से राशा ने डेब्यू किया

बॉलीवुड स्टार किड्स की दुनिया में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने डेब्यू को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' से राशा ने डेब्यू किया। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। अब उनकी अगली फिल्म 'लाइकी लाइका' को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

इस साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही है

'लाइकी लाइका' एक दमदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। इस फिल्म में दो कलाकार राशा और मुंज्या (2024) फेम अभय वर्मा नजर आएंगे। सौरभ गुप्ता के डायरेक्शन और भावना तलवार और राघव गुप्ता द्वारा प्रड्यूस ये फिल्म यंग कपल की कहानी है। ये फिल्म इस साल गर्मियों में रिलीज होने जा रही है जो शुरुआत से ही जबरदस्त चर्चा में है।

लोग बोले- कोई फायर ब्रिगेड को बुलाओ

राशा के इस गाने पर फैन्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक ने कहा है, 'शानदार और सुरीली आवाज, बहुत प्यारा गाना।' एक ने कहा- ये गाना तो फायर है, राशा को क्या आवाज मिली है। एक और फैन ने कहा- एक ही दिल है, कितनी बार जीतोगी राशा? एक अन्य यूजर ने लिखा- कोई फायर ब्रिगेड को बुलाओ क्योंकि गाना आग लगा देने वाला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
 01 May 2026
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
 01 May 2026
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
 01 May 2026
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को कमीडियन भारती सिंह और एक्टर शेखर सुमन को बड़ी राहत देते हुए साल 2010 में दर्ज एफआईआर को रद्द करने का आदेश दिया है।…
 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
Advt.