रवि किशन ने बड़ी बेटी रीवा को इमोशनल पोस्ट के साथ किया बर्थडे विश, बॉलीवुड में भी छा रही है लाडली
Updated on
05-07-2024 04:36 PM
भोजपुरी फिल्मों के स्टार रवि किशन ने बड़ी बेटी रीवा को उनके जन्मदिन पर एक प्यारे पोस्ट के साथ बधाई दी है। उन्होंने रीवा की बचपन की प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही वो रीवा किशन का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर भी हैरान हैं। रवि किशन की छोटी बेटी का नाम इशिता है, जो अग्निवीर में जाने की तैयारी कर रही है। वह एक एनसीसी कैडेट हैं।
Ravi Kishan ने बेटी रीवा के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। साथ में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे बच्चे। अब बड़ी हो गई है। मुझे अभी भी स्कूल के पहले दिन तुम्हारे जूते के फीते बांधना और शूटिंग के पहले दिन तुम्हें परफॉर्म करते हुए देखना याद है। लगता है जैसे कल की ही बात है।'
'तुम्हें अच्छी सेहत और स्मृद्धि मिले'
रवि किशन ने आगे लिखा है, 'महादेव तुम्हारी जीवन में समृद्धि, प्रेम, अच्छी सेहत और शांति लाए और तुम्हारी उम्र लंबी हो। ढेर सारा प्यार।'
रीवा ने कहां से पढ़ाई की और उनकी फिल्में
रीवा किशन एक एक्ट्रेस हैं और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं। रीवा ने अमेरिका से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया है। वह आगे एक्टिंग की दुनिया में ही नाम कमाना चाहती हैं। रीवा किशन बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं। उन्होंने साल 2020 में फिल्म 'सब कुशल मंगल' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।
डांस में पारंगत, इंस्टाग्राम पर 1 मिलियन फॉलोअर्स
रीवा किशन ने डांस की भी ट्रेनिंग ली है। वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
भारतीय सिनेमा में संगीत के ऐसे कई जादूगर रहे, जिन्होंने ऐसी धुनें बनाईं, ऐसे म्यूजिक को जन्म दिया, जो दशकों बाद आज भी कानों में मिस्री घोलता है, और हमेशा…
कभी मशहूर सिंगर कुमार सानू के साथ अपनी पर्सनल लाइफ दिल खोलकर शेयर करने वालीं 'बिग बॉस 19' की धाकड़ कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद ने अपने मजार वाले वीडियो पर सफाई…
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…