Select Date:

विराट कोहली और रोहित शर्मा के सपोर्ट में आए रविचंद्रन अश्विन, टीम मैनेजमेंट को तो धो डाला!

Updated on 09-10-2025 12:02 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट मैनेजमेंट की जमकर आलोचना की है। अश्विन ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने नॉलेज ट्रांसफर और टीम मैनेमेंट के फैसलों पर भी सवाल उठाए। अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'एक तरफ चयन है, दूसरी तरफ कोहली और रोहित। ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। चयन को देखने पर यह स्पष्ट है कि चयनकर्ता आगे बढ़ रहे हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'हालांकि, इस प्रक्रिया में उनके पास दो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने करियर के अंत के करीब हैं। एक बात मैं कहना चाहूंगा कि आपको ऐसे खिलाड़ियों को संभालने के तरीके में सुधार करने की जरूरत है। यह कहना बहुत आसान है कि वे बूढ़े हो गए हैं और उन्हें संन्यास ले लेना चाहिए। हमें ऐसा महसूस होने का एक कारण यह भी है कि हम आईपीएल में कई युवा खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करते हुए देखते हैं और हमें लगता है कि वे इन अनुभवी खिलाड़ियों की जगह ले सकते हैं।'
नॉलेज ट्रांसफर पर अश्विन ने मैनेमेंट को घेरा
इसके अलावा अश्विन ने नॉलेज ट्रांसफर जैसे मुद्दों पर भी मैनेजमेंट को घेरा। अश्विन का मानना है कि नॉलेज ट्रांसफर का मतलब ये नहीं कि नए शॉट्स सिखाना नहीं है। उन्होंने कहा, 'नॉलेज ट्रांसफर का मतलब यह नहीं है कि कोहली और रोहित, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को नए शॉट्स सिखाएंगे, बल्कि यह उन्हें बताएगा कि दबाव भरी परिस्थितियों को कैसे संभालना है और चोटों से कैसे निपटना है। जिस तरह से कोहली और रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप में बल्लेबाजी की थी उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या नॉलेज ट्रांसफर के लिए कोई जगह है? भारतीय क्रिकेट में वास्तव में नॉलेज ट्रांसफर के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि यहां कोई ट्रांजिशन फेज नहीं है।'
नॉलेज ट्रांसफर पर अश्विन ने मैनेमेंट को घेरा
इसके अलावा अश्विन ने नॉलेज ट्रांसफर जैसे मुद्दों पर भी मैनेजमेंट को घेरा। अश्विन का मानना है कि नॉलेज ट्रांसफर का मतलब ये नहीं कि नए शॉट्स सिखाना नहीं है। उन्होंने कहा, 'नॉलेज ट्रांसफर का मतलब यह नहीं है कि कोहली और रोहित, शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा को नए शॉट्स सिखाएंगे, बल्कि यह उन्हें बताएगा कि दबाव भरी परिस्थितियों को कैसे संभालना है और चोटों से कैसे निपटना है। जिस तरह से कोहली और रोहित ने 2023 वनडे विश्व कप में बल्लेबाजी की थी उन्हें कुछ भी साबित करने की जरूरत नहीं है, लेकिन क्या नॉलेज ट्रांसफर के लिए कोई जगह है? भारतीय क्रिकेट में वास्तव में नॉलेज ट्रांसफर के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि यहां कोई ट्रांजिशन फेज नहीं है।
अश्विन ने अंत में आखिर में कहा, 'मैं वास्तव में उम्मीद करता हूं कि कोहली और रोहित के साथ बातचीत पहले ही हो चुकी होगी, लेकिन अगर यह अब हुई है तो पिछले साल विश्व कप में उनके टी20 से संन्यास के दौरान क्यों नहीं हुई? अगर उन्हें तब बताया गया होता तो वे कहते ठीक है बॉस क्या हम खेलना चाहते हैं क्योंकि टीम इसी दिशा में आगे बढ़ना चाहती है और ये विकल्प हैं?'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.