रविंद्र जडेजा की इस गलती ने इंग्लैंड की खुशियों को गम में बदल दिया, बड़े नुकसान से बच गई टीम इंडिया
Updated on
25-07-2025 12:48 PM
मैनचेस्टर: चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया के 358 रन के स्कोर के जवाब में जबरदस्त शुरुआत की है। इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत करने वाले जैक क्राउली और बेन डकेट ने शानदार खेल दिखाया। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई। पारी में पहले विकेट के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन विकेट मिला भी तो एक गलती के कारण। इस गलती को करने वाले थे रविंद्र जडेजा।
हालांकि, जडेजा की ये गलती टीम इंडिया को भारी भी पड़ सकती थी, लेकिन किस्मत ने साथ दिया और जैक क्राउली के रूप में पहला विकेट मिल गया। दरअसल रविंद्र जडेजा जब 32वां ओवर करने आए तो उन्होंने पहली पांच गेंद पर सिर्फ 3 खर्च किए थे। आखिरी गेंद पर क्राउली ने चौका बटोर लिया। ओवर को समाप्त कर जडेजा फील्डिंग के लिए जा ही रहे थे कि अंपायर ने नो बॉल की घोषणा कर दी। ऐसे में जडेजा ने फिर से गेंद को थाम लिया।
स्लिप में लपके गए जैक क्राउली अपने ओवर की अतिरिक्त गेंद डालने आए जडेजा ने बड़ी ही खूबसूरती से गेंद को घुमाया, जिस पर क्राउली गच्चा खा गए। नतीजा ये हुआ कि गेंद उनके बैट का किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े केएल राहुल के हाथों में चली गई। यहां पर राहुल की भी तारीफ बनती है क्योंकि उन्होंने लो ग्राउंड कैच को बहुच अच्छे से लपका, जिससे टीम इंडिया को पहली सफलता मिली। इस तरह जडेजा की गलती ने इंग्लैंड की खुशियों को गम में बदल दिया, क्योंकि क्राउली शतक के करीब पहुंच कर आउट थे।
आउट होने तक क्राउली ने कुल 113 गेंद का सामना किया था, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। इस तरह शतक नहीं पूरा कर पाने के कारण क्राउली काफी हताश हो गए। क्राउली के आउट होने के बाद बेन डकेट ने कुछ देर के लिए मोर्चा जरूर संभाला, लेकिन टीम इंडिया के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाली अंशुल कंबोज ने अपनी बाहर जाती हुई गेंद पर ध्रुव जुरेल के हाथों उन्हें कैच आउट कराया, जिससे इंग्लैंड को दूसरा झटका।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…