Select Date:

धर्म प्रदर्शन के लिए नहीं, आत्म दर्शन के लिए है : मुनि विनम्र सागर

Updated on 28-05-2024 12:58 PM
भोपाल। शहर के आयोध्या नगर में स्थित अहिंसा विहार जैन मंदिर में महामंडल विधान में भक्ति की बयार बह रही है। सोमवार को आचार्य विद्यासागर, समय सागर महाराज के शिष्य मुनि विनम्र, निश्वार्थ, निसर्ग, छुल्लक हीरक सागर के सानिध्य में भगवान जिनेंद्र का अभिषेक और मंत्रों के उच्चार के साथ शांतिधारा की गई। समोशरण की आठ भूमियों पर 24 तीर्थंकरों को 192 अर्घ्य अर्पित किए गए। इस दौरान धूमधाम से घट यात्रा निकाली गई। धर्म ध्वजा फहराकर श्रद्धाजुओं ने जयघोष किया।इस अवसर पर अपने आशीष वचन में मुनि विनम्र सागर महाराज ने कहा कि धर्म प्रदर्शन के लिए नहीं, आत्म दर्शन के लिए है। जीवन में संयम अंगीकार कर ही जीवन को मोक्ष महल की ओर बढ़ाया जा सकता है।

मालूम हो कि कल्पद्रुम महामंडल विधान का समापन दो जून को शोभायात्रा के साथ होगा। यहां अनुष्ठान के लिए के विशाल समवशरण के साथ 25 समवशरण की रचना की गई है। इस पर भगवान जिनेंद्र की प्रतिमा को भक्ति भाव से विराजमान किया गया है। सोमवार को इंद्र-इंद्राणियों द्वारा प्रभु का अभिषेक कर मंत्र उच्चार के साथ शांतिधारा की गई। अष्ट द्रव्य अर्पित किए गए। प्रभु के अनंत गुणों की अराधना की गई। श्री दिगंबर समाज के प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया विधानाचार्य के निर्देशन में धार्मिक अनुष्ठान हो रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 April 2026
भोपाल। लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के मामलों के पीड़ित की आयु निर्धारित करने के लिए 10वीं कक्षा की मार्कशीट को ही अहम माना जाएगा। यह नहीं होने…
 26 April 2026
 भोपाल। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से पूरा प्रदेश ग्रीष्म लहर की चपेट में है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सो में दिन का तापमान सामान्य से दो से…
 26 April 2026
भोपाल। अयोध्यानगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात डेयरी संचालक और कर्मचारियों के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। घटना से नाराज लोगों…
 26 April 2026
भोपाल: “ऑपरेशन फेस” के तहत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ भोपाल देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पीओएस एजेंटों को गिरफ्तार किया है। ये एजेंट एक ही चेहरे…
 26 April 2026
भोपाल। प्रदेश में खाली पड़ी वर्षों पुरानी अनुपयोगी शासकीय भूमि अब राज्य सरकार बेचेगी नहीं बल्कि निवेशकों को उद्योग लगाने के लिए दी जाएगी। इस दिशा में राज्य सरकार ने तैयारी…
 26 April 2026
भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण-2026 के अंतर्गत सिटीजन फीडबैक की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। ऑनलाइन पोर्टल खुलते ही भोपाल को नंबर वन बनाने के लिए नागरिकों ने फीडबैक देना शुरू कर दिया…
 26 April 2026
भोपाल। शहर के अन्ना नगर इलाके में स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई, जिसकी सूचना मिलते ही फायर दमकल मौके पर पहुंची और करीब 10…
 26 April 2026
भोपाल। श्यामला हिल्स में कार पार्किंग विवाद के बाद आधा दर्जन लोगों घर में घुसकर तोड़फोड़ और वहां मौजूद महिला के विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तोड़फोड़ के बाद…
 25 April 2026
भोपाल, उज्जैन में संन्यास विवाद के बीच स्वामी हर्षानंद गिरि (पूर्व में हर्षा रिछारिया) ने नया वीडियो जारी कर संतों के आरोपों पर जवाब दिया। उन्होंने फॉरेन फंडिंग के आरोपों को…
Advt.