आरसीबी ने मुंबई को कूटा
इससे पहले, आरसीबी ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर स्कोरबोर्ड पर 240 रन लगाए। फिल साल्ट और विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 120 रनों की बेहतरीन साझेदारी निभाई। कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए, जबकि साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौके और 6 छक्कों की मदद से 78 रन बनाए।रजत पाटीदार भी शानदार लय में दिखाई दिए, और उन्होंने महज 20 गेंदों में 53 रनों की दमदार पारी खेली। अंत के ओवरों में टिम डेविड ने 16 गेंदों में 212 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 34 रन बनाए। वहीं, जितेश शर्मा ने 10 रनों का योगदान दिया, तो रोमारियो शेफर्ड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट, बुमराह, शार्दुल और सैंटनर ने एक-एक विकेट चटकाया।


