ऋषभ पंत ने भारतीय गेंदबाज का किया जेम्स एंडरसन वाला हाल, केएल राहुल रह गए दंग
Updated on
08-09-2024 02:17 PM
बेंगलुरु: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी वापसी कर ली है। 2022 के अंत में हुए कार एक्सीडेंट के बाद उन्होंने इसी साल आईपीएल से क्रिकेट के मैदान पर वापसी की थी। श्रीलंका दौरे पर उन्हें पहली बार वनडे खेलने का मौका मिला। अब दलीप ट्रॉफी से पंत ने रेड बॉल क्रिकेट में भी वापसी कर ली है। अपने सबसे फेवरेट फॉर्मेट में आते ही पंत का पुराना अंदाज देखने को मिला।
पंत ने लगाया रिवर्स स्कूप
ऋषभ पंत का रिवर्स स्कूप काफी फेमस है। उन्होंने जेम्स एंडरसन जैसे दिग्गज तेज गेंदबाज के खिलाफ यह शॉट खेला था। जोफ्रा आर्चर की गेंद को भी पंत रिवर्स स्कूप कर चुके हैं। दलीप ट्रॉफी में इंडिया बी के लिए खेल रहे ऋषभ पंत ने रिवर्स स्कूप लगाया। इंडिया ए के तेज गेंदबाज आकाश दीप के खिलाफ पंत ने यह शॉट खेला। गेंद विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर चौके के लिए चली गई।
34 गेंदों पर ठोकी फिफ्टी
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर हो रहे इस मुकाबले की पहली पारी में पंत के बल्ले से सिर्फ 7 रन निकले थे। लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 34 गेंदों पर ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। 47 गेंदों पर उनके बल्ले से 61 रनों की पारी निकली। इसमें 9 चौके के साथ ही दो छक्के भी शामिल थे।
बांग्लादेश के खिलाफ मिलेगा मौका?
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 19 सितंबर से हो रही है। इस सीरीज के लिए अभी तक टीम इंडिया का ऐलान नहीं हुआ है। कार एक्सिडेंट के बाद पहली बार पंत को भारतीय टेस्ट टीम में मौका मिल सकता है। वनडे और टी20 से पंत का रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में काफी बेहतर है। अपने छोटे करियर में उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…