Select Date:

ऋषभ पंत के सामने कप्तानी वाला पहला बड़ा सवाल, नंबर-4 पर खुद उतरें या तलाश करेंगे कोई और

Updated on 22-11-2025 01:01 PM
गुवाहाटी: भारतीय क्रिकेट टीम गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है। इस टेस्ट मैच में गर्दन की चोट के कारण शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं, जिनकी जगह ऋषभ पंत टीम इंडिया के 38वें टेस्ट कप्तान बने हैं। इस टेस्ट मैच से पहले जहां टीम इंडिया को नंबर-3 पोजीशन के लिए सही बल्लेबाज चुनने के सवाल से जूझना पड़ रहा था, वहीं कप्तान बनते ही पंत को इससे भी बड़ी दुविधा को हल करना होगा। दरअसल शुभमन गिल के टीम में नहीं होने से नंबर-4 बैटिंग पोजीशन भी खाली हो गई है, जिसे टीम की एंकर पोजीशन माना जाता है। इस पोजीशन पर टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज को उतारा जाता है। इसी कारण विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद गिल को नंबर-3 पोजीशन छोड़कर इंग्लैंड में खुद को इस पोजीशन पर शिफ्ट करना पड़ा था। गिल ने इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ बल्ले से बेहतरीन खेल दिखाकर साबित किया था कि वे सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली जैसे महान दिग्गजों की इस खास पोजीशन पर उनका उत्तराधिकारी बनने को पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अब पंत को यह तय करना होगा कि वे इस पोजीशन पर खुद उतरें या किसी दूसरे बल्लेबाज को यहां उतारा जाए।

इससे समझिए कितनी खास होती है ये पोजीशन

किसी भी टीम के लिए टेस्ट मैच में नंबर-4 पोजीशन कितनी खास होती है, इसका अंदाजा कुछ आंकड़ों से लगाया जा सकता है। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर के शुरुआती दौर को छोड़ दें तो 200 में से 179 टेस्ट मैच में नंबर-4 पोजीशन पर ही बल्लेबाजी करते हुए 13492 रन बनाए थे। विराट कोहली ने 99 टेस्ट मैच में 7564 रन इसी पोजीशन पर बनाए, जबकि भारतीय क्रिकेट इतिहास के धुरंधरों में शामिल गुंडप्पा विश्वनाथ ने 67 टेस्ट में 4108 इस पोजीशन पर बनाए हैं। शुभमन गिल ने पिछले 8 टेस्ट इस पोजीशन पर खेले हैं, जिनमें उनके खाते में 939 रन शामिल हैं। इनमें इंग्लैंड में सीरीज बचाने वाली पारियां भी शामिल हैं। इस पोजीशन पर दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली और यहां तक कि 16 टेस्ट मैच के लिए राहुल द्रविड़ भी खेल चुके हैं।

नंबर-4 पोजीशन तय करती है टीम का मैच में फ्यूचर

जिस तरह से माना जाता है कि किसी भी टेस्ट मैच में नंबर-3 पोजीशन का बल्लेबाज एक तरीके से ओपनर जैसी ही भूमिका निभाता है। उसी तरह नंबर-4 पोजीशन के लिए माना जाता है कि इस पर खेलने वाला बल्लेबाज मैच में टीम का फ्यूचर तय करता है। दरअसल इसी पोजीशन वाले बल्लेबाज के ऊपर ये जिम्मेदारी होती है कि वो पारी को निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर कितना लंबा खींच सकता है। ऐसे में टीम बढ़िया ओपनिंग मिलने के बाद कितने बड़े स्कोर तक जाएगी, यह काम असल में नंबर-4 पोजीशन वाले बल्लेबाज का ही होता है।

पंत खुद उतरेंगे या जुरैल को उतारेंगे नंबर-4 पर?

गुवाहाटी टेस्ट में खेल रही टीम इंडिया की प्लेइंग XI पर नजर डालें तो केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी के बाद सबसे ज्यादा अनुभवी और बेहतरीन बल्लेबाज ऋषभ पंत खुद हैं। साई सुदर्शन को नंबर-3 पर उतारा जाना तय है, जबकि हालिया फॉर्म में दिखे ध्रुव जुरैल को अभी बढ़िया गेंदबाजी के सामने खुद को पूरी तरह साबित करना है। हालांकि टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो दिन पहले कहा था कि यदि गिल फिट नहीं होते हैं तो जुरैल को नंबर-4 पर उतारा जा सकता है, लेकिन सही मायने में ये पंत को तय करना होगा कि वे इस पोजीशन के लिए अपने और जुरैल के बीच में किसका चुनाव करते हैं। इसके चलते ही यह कहा जा रहा है कि ये कप्तान बनने के बाद पंत के सामने पहला सबसे बड़ा सवाल है, जिसका जवाब उन्हें तलाशना है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.