Select Date:

नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाए जाएंगे ऋषि सुनक:भारतवंशी प्रीति पटेल रेस में सबसे आगे, ये पार्टी में सुनक की कट्टर विरोधी थीं

Updated on 31-07-2024 02:33 PM

ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऋषि सुनक की जगह पार्टी की कमान लेने किए 6 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसके लिए 3 महीने तक इनके बीच मुकाबला होगा।

कंजर्वेटिव पार्टी को 4 जुलाई को हुए चुनाव में करारी हार मिली थी। इस वजह से वे 14 साल की सत्ता गंवा बैठे थे। चुनाव के बाद सुनक ने पार्टी चीफ के पद से इस्तीफा नहीं दिया था। वे संसद में विपक्ष के नेता हैं।

31 अक्टूबर को पार्टी चीफ चुनने के लिए चुनाव होगा जिसका परिणाम 2 नवंबर को आएगा। सुनक की जगह लेने के लिए एक भारतवंशी प्रत्याशी प्रीति पटेल भी रेस में हैं। प्रीति पटेल का मुकाबला केमी बेडनॉच, रॉबर्ट जेनरिक, जेम्स क्लेवरली, टॉम टुगेन्डहाट और मेल स्ट्राइड से होगा।

बोरिस जॉनसन खेमे की नेता हैं प्रीति

प्रीति पटेल 2010 में पहली बार एसेक्स के विथेम से कंजर्वेटिव सांसद बनी थीं। जून 2014 में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ एकतरफा रिपोर्टिंग के लिए BBC की कड़ी आलोचना की थी। इस दौरान भारत में उनकी खूब चर्चा हुई थी। प्रीति गुजराती मूल की हैं और पीएम मोदी की समर्थक मानी जाती हैं।

प्रीति का जन्म 29 मार्च 1972 को लंदन में हुआ था। उनके माता-पिता 1960 में युगांडा से ब्रिटेन जाकर बसे थे। प्रीति ने कील यूनिवर्सिटी से इकोनोमी में ग्रेजुएशन और एसेक्स यूनिवर्सिटी से पोस्टग्रेजुएशन किया है।

प्रीति पटेल बोरिस जॉनसन खेमे की नेता रही हैं और सुनक की विरोधी नेता मानी जाती हैं। प्रीति, बोरिस जॉनसन सरकार में गृहमंत्री रह चुकी हैं। प्रीति राइटविंग विचारधारा की नेता हैं। इमिग्रेशन और कानून व्यवस्था पर अपने सख्त रुख के लिए जानी जाती हैं। प्रीति पटेल को राइटविंग के बड़े हिस्से का समर्थन हासिल है।

नाइजीरिया में पली बढ़ीं बेडेनॉच देंगी प्रीति को टक्कर

प्रीति पटेल के अलावा रेस में दूसरी महिला केमी बेडेनॉच हैं। बोरिस जॉनसन के इस्तीफे के बाद लिज ट्रस और ऋषि सुनक के साथ बेडेनॉच भी पीएम पद की दावेदार थीं। अब सुनक की जगह लेने के लिए बेडेनॉच सट्टेबाजों की पसंदीदा उम्मीदवार हैं। वह नाइजीरिया और अमेरिका में पली-बढ़ी हैं।

दो धड़े में बंटी पार्टी को एक कर सकते हैं जेनरिक

रॉबर्ट जेनरिक को इमिग्रेशन से जुड़े मुद्दों को संभालने का अनुभव है। वे हाउसिंग सेकेट्री थे लेकिन साल 2021 में उन्हें बोरिस जॉनसन ने मंत्री पद से हटा दिया था। वे पार्टी को फिर से सत्ता दिलाने के लिए कंजर्वेटिव पार्टी में पूरी तरह से बदलाव लाना चाहते हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि वे राइटविंग और सेंट्रिस्ट विचारधारा के बीच बंट चुकी पार्टी को एकजुट कर सकते हैं।

जेम्स क्लेवरली का दावा भी मजबूत

जेम्स क्लेवरली पहले देश के विदेश मंत्री, गृहमंत्री और शिक्षा मंत्री का पद संभाल चुके हैं। डिप्लोमेसी में उन्हें महारत हासिल है। यही वजह है कि लिज ट्रस, ऋषि सुनक और बोरिस जॉनसन तीनों ने ही उन्हें अहम पद दिया था। क्लेवरली कंजर्वेटिव पार्टी को कट्टर दक्षिणपंथी एजेंडे से दूर रखने के हिमायती हैं।

PM के दावेदार रहे टुगेंडहट बन सकते हैं विपक्षी नेता

टॉम टुगेंडहट कंजर्वेटिव के पास भी अच्छा खासा अनुभव है। 2022 के चुनाव में टुगेंडहट ने ऋषि सुनक को प्रधानमंत्री बनने के लिए सपोर्ट किया था। वे अफगानिस्तान और इराक में टेरिटोरियल आर्मी के अफसर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कई सालों से उन्हें प्रधानमंत्री पद का दावेदार माना जाता रहा है। अब उनके पास विपक्षी नेता बनने का अवसर है।

सुनक के बेहद करीबी हैं मेल स्ट्राइड

मेल स्ट्राइड 2010 से कंजर्वेटिव पार्टी के सांसद हैं। वे ऋषि सुनक के करीबी माने जाते हैं। मीडिया के पसंदीदा चेहरे हैं। चुनाव से पहले ही उन्होंने लेबर पार्टी के जीतने की भविष्यवाणी कर दी थी। हालांकि उनके जीतने की उम्मीद कम मानी जा रही है।

कंजर्वेटिव पार्टी की बड़ी नेता सुएला ब्रेवरमैन ने विपक्षी नेता का चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। लेकिन उन्होंने पार्टी में रिफॉर्म UK पार्टी के नेता नाइजल फराज को कंजर्वेटिव पार्टी में शामिल कराने की अपील की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
 25 April 2026
मनीला: अमेरिका ने जापान और फ‍िलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फ‍िलीपींस में बाल्किस्‍तान 2026 नौसैनिक अभ्‍यास शुरू किया है। इस अभ्‍यास को जमीन से लेकर समुद्र…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
 24 April 2026
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…
 24 April 2026
तेल अवीव: पूरी दुनिया की नजर इजरायल के ईरान और लेबनान के साथ तनाव पर बनी हुई है। वहीं, इन सबके बीच तेल अवीव हजारों किलोमीटर दूर भारत में एक ऑपरेशन…
Advt.