कुछ ऐसा रहा राजस्थान और मुंबई का मैच
11-11 ओवर के मैच में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 150 रन ठोक दिए। यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 77 रन बनाए। वह नाबाद रहे। इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंद में 39 रन बनाए। जायसवाल ने अपनी पारी में 10 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यवंशी ने 1 चौका और 5 छक्के लगाए। मुंबई इंडियंस की तरफ से 2 विकेट अल्लाह गजनफर और 1 विकेट शार्दुल ठाकुर ने लिया।151 रन के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना पाई और 27 रन से मैच हार गई। मुंबई के लिए शर्फेन रदर्फर्ड और नमन धीर ने 25-25 रन बनाए। राजस्थान के लिए 2-2 विकेट नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा और रवि बिश्नोई ने लिए। 1-1 विकेट जोफ्रा आर्चर और तुषार देशपांडे ने झटका।


