रांची जाने से पहले अलीबाग पहुंचे रोहित शर्मा, 1,74,240 वर्ग फीट में बनाया है फार्महाउस, जानिए सबकुछ
Updated on
27-11-2025 01:40 PM
मुंबई: पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा ने भले ही टेस्ट और टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन उनका 'ऑरा' क्रिकेट फैंस के बीच अब भी बरकरार है। रोहित शर्मा फैंस से लेकर दोस्तों तक के साथ बेहद मजाकिया अंदाज में मिलते रहते हैं और इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। आईसीसी वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने बल्ले का जलवा दिखाने के लिए रांची पहुंच गए हैं, जहां वे 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही वनडे सीरीज में टीम इंडिया के लिए धूम मचाएंगे। लेकिन रांची रवाना होने से पहले रोहित एक खास जगह गए हैं, जो जल्दी ही उनका नया घर बनने वाली है। यह जगह है मुंबई से सटा शांत और खूबसूरत समुद्री तट अलीबाग, जहां रोहित शर्मा अपना बंगला बनवा रहे हैं। इस जगह रोहित शर्मा का अपनी पत्नी रितिका सजदेह और बचपन के दोस्त अमित दुबे के साथ गए हैं, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया है। इसमें रोहित शर्मा अपने चिरपरिचित फनी स्टाइल में ही दिख रहे हैं। चलिए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं। साथ ही उनके उस फार्महाउस के बारे में भी बताते हैं, जिसमें अलीबाग का बंगला बन रहा है।
अलीबाग जाते हुए याट की सवारी का है वीडियो
रोहित शर्मा का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसमें वे अपनी पत्नी रितिका और दोस्त अमित दुबे के साथ याट (नाव) में सवार होते दिख रहे हैं। यह वीडियो मुंबई से याट के जरिये अलीबाग तक के सफर का होने का दावा किया गया है। यह नहीं पता है कि रोहित का ये वीडियो किस दिन का है, लेकिन दावा है कि यह ताजा है। इस वीडियो में रोहित अपने चर्चित बेफिक्र अंदाज में अपने दोस्त से चुहलबाजी करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में रोहित बोल रहे हैं,'आओ दुबे जी, मजे लो जरा।' वीडियो पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि रोहित अलीबाग में अपने फार्महाउस पर जा रहे हैं, जहां वे अपने रहने के लिए बंगला बनवा रहे हैं।
अलीबाग में कहां है रोहित का फार्महाउस
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ने अलीबाग शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर सरल महात्रोली गांव में जमीन खरीदी है, जिसका क्षेत्रफल करीब 4 एकड़ यानी 1,74,240 वर्ग फीट है। यह जमीन दिसंबर, 2021 में रोहित ने अपनी पत्नी रितिका सजदेह के नाम पर खरीदी थी, जिसके लिए उस समय करीब 9 करोड़ रुपये की कीमत देने का अनुमान लगाया गया था।
फार्महाउस में बनवा रहे हैं खूबसूरत बंगला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा अपनी इस जमीन को रिहाइशी फार्महाउस के तौर पर डेवलप कर रहे हैं। इसके लिए यहां एक खूबसूरत बंगला बनाया जा रहा है। बंगला कितने बड़े साइज का है, इसका खुलासा रोहित ने अभी तक नहीं किया है। ना ही यह स्पष्ट किया है कि रोहित शर्मा मुंबई का अपना आलीशान फ्लैट छोड़कर क्या परमानेंट यहां शिफ्ट हो रहे हैं या फिर ये महज हॉलीडे होम के तौर पर काम आएगा।
रोहित से पहले इन दिग्गज क्रिकेटरों का भी आशियाना
अलीबाग में रोहित शर्मा से पहले भी कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अपना आशियाना बना चुके हैं। अपनी प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और समुद्र तटों के लिए मशहूर अलीबाग में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर और रवि शास्त्री समेत कई क्रिकेट और बॉलीवुड की हस्तियां अपना घर बना चुकी हैं।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…