अब विजय हजारे ट्रॉफी में भी चला रोहित शर्मा का बल्ला, सिक्किम की धज्जियां उड़ा दी
Updated on
24-12-2025 02:25 PM
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस बार विजय हजारे ट्रॉफी भी खेल रहे हैं। आज यानी 24 दिसंबर से विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज हो चुका है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला मुंबई सिक्किम के खिलाफ खेल रही है। पहले ही मुकाबले में रोहित शर्मा ने अपनी क्लास दिखा दी है। उन्होंने सिक्किम के गेंदबाजों को जमकर कूटा है।
रोहित शर्मा सिक्किम के खिलाफ पारी का आगाज करने के लिए आए थे। उन्होंने महज 27 गेंद में फिफ्टी ठोक डाली है। रोहित शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी इससे पहले वनडे सीरीज में रोहित का बल्ला जमकर बोला था। उन्होंने 2 फिफ्टी उस सीरीज में ठोकी थी। विजय हजारे ट्रॉफी में अब हिटमैन ने छक्के के साथ अपनी फिफ्टी पूरी की है। उनका बल्ला लगातार आग उगल रहा है। बता दें कि रोहित अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। हिटमैन टी20आई और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। अब वह भारत के लिए अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में एक्शन में नजर आएंगे।सिक्किम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। ऐसे में सिक्किम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाए। सिक्किम के लिए आशीष थापा ने सर्वाधिक 79 रन बनाए। मुंबई के लिए कप्तान शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए। 1-1 विकेट तुषार देशपांडे, तनुष कोटियान, शम्स मुलानी और मुशीर खान को भी मिला।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहे थे प्लेयर ऑफ द सीरीज
अक्टूबर में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया को बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी। उस सीरीज में रोहित प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। उन्होंने 3 मैचों की सीरीज में 1 शतक और 1 फिफ्टी के चलते 200 से ज्यादा रन बनाए थे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…