Select Date:

रोहित शर्मा की तो गई, पर सूर्यकुमार यादव की टी20 कप्तानी से खतरा टला? अजीत अगरकर के इस बयान से समझिए

Updated on 04-10-2025 08:55 PM
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 अक्टूबर से 3 मैच की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज भी खेली जाएगी। वहीं बीसीसीआई यानी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 दोनों टीमों का ऐलान कर दिया है। वनडे टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर शुभमन गिल को वनडे का नया कप्तान बनाया गया है।

हालांकि, टी20 में सूर्यकुमार यादव अब भी कप्तानी के पद पर बरकरार हैं जबकि शुभमन गिल उपकप्तान हैं। इस मामले पर बीसीसीआई के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने बड़ा बयान दिया है।

अजीत अगरकर ने अपने बयान में क्या कहा?

अजीत अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ' यह नामुमकिन है कि तीन फॉर्मेट में तीन अलग-अलग कप्तान हों। अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में है। हमें लगा यह सही समय है नया कप्तान चुनने के लिए। अगले कुछ सालों में ज्यादा वनडे मैच नहीं है। नए कप्तान को अपनी टीम बनाने के लिए समय और मौके की जरूरत है।' इससे साफ हो रहा है कि शायद जल्द ही टी20 में भी शुभमन गिल ही भारत के नए कप्तान बन जाएं।

सूर्यकुमार यादव ने भारत को जिताया एशिया कप

रोहित शर्मा के टी20 से रिटायर होने के बाद सूर्यकुमार यादव को भारत का नया कप्तान नियुक्त किया गया था। सूर्या की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन टी20 फॉर्मेट में शानदार रहा है। उन्होंने हाल ही में अपनी कप्तानी में भारत को एशिया कप भी जिताया है। भारत ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को फाइनल समेत 3 बार हराया है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे और टी20 टीम

वनडे- शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल, यशस्वी जायसवाल।

टी20- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ति, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.