रोहित शर्मा के दोस्त का पत्ता कटा, नीतीश रेड्डी पर टीम इंडिया का बड़ा दांव क्यों, 3 पॉइंट में समझिए
Updated on
26-10-2024 12:44 PM
नई दिल्ली: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले महीने से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होगी। इस सीरीज लिए टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे। उसी में से एक नाम है नितीश कुमार रेड्डी का। नितीश कुमार रेड्डी को हाल ही में टीम इंडिया के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन अब पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर नितीश रेड्डी को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है।
टीम इंडिया की टेस्ट में चयन के बाद नितीश रेड्डी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। चर्चा इसलिए हो रही है कि नितीश की जगह अनुभवी शार्दुल ठाकुर का नाम भी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए सामने आ रहा था, लेकिन उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं क्यों रोहित शर्मा के चहेते शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश रेड्डी को टेस्ट में शामिल किया गया है।
चौथे पेस बॉलर का विकल्प बनेंगे नितीश रेड्डी
नितीश रेड्डी पेस बॉलर ऑलराउंडर हैं। तेज गति से रन बनाने के साथ-साथ नितीश अच्छी पेस के साथ दमदार गेंदबाजी भी करते हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर नितीश जैसा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए लॉटरी की तरह साबित हो सकते हैं। टीम में मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप के रूप में तीन प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। ऐसे में नितीश रेड्डी निश्चित रूप से प्लेइंग इलेवन में खेलेंगे और भारतीय टीम के लिए चौथे पेसर की भूमिका में दिखेंगे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…