रॉस टेलर ने 41 की उम्र में रिटायरमेंट से की वापसी, पर जापान-मलेशिया के गेंदबाजों ने यूं जीना किया हराम
Updated on
07-10-2025 01:26 PM
नई दिल्ली: क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रॉस टेलर ने 41 साल की उम्र में रिटायरमेंट से वापसी की है। हालांकि, इस बार वह न्यूजीलैंड नहीं, बल्कि एक छोटे से देश समोआ के लिए मैदान में उतरे हैं। टेलर ने 2026 T20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों में समोआ का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन उनकी यह वापसी बेहद खराब रही है। जिसके कारण उनकी वापसी पर कई सावल खड़े हो गए हैं।
समोआ के लिए टेलर का फ्लॉप शो
क्रिकेट की दुनिया में समोआ का नाम शायद ही किसी ने सुना हो, लेकिन टेलर जैसे बड़े खिलाड़ी का उनके लिए खेलना एक बड़ी खबर थी। हालांकि, टेलर अपने अनुभव का फायदा टीम को नहीं दिला पाए और विरोधी टीमों के गेंदबाजों ने उन्हें खूब परेशान किया, जापान के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं मलेशिया के खिलाफ उनका प्रदर्शन और भी निराशाजनक रहा, जहां वह 8 गेंदों पर महज 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
इन दोनों मैचों में टेलर का प्रदर्शन दर्शाता है कि भले ही वह एक महान खिलाड़ी हों, लेकिन 41 की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट की गति और चुनौती को पकड़ पाना मुश्किल हो सकता है। रॉस टेलर क्रिकेट जगत के एक महान खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने कई ऐतिहासिक पारियां खेली है। फैंस को उम्मीद है कि वह आने वाले मुकाबलों में अच्छा कर सकते हैं।
न्यूजीलैंड के लिए रॉस टेलर का शानदार करियर
रॉस टेलर का न्यूजीलैंड के लिए खेलते हुए करियर शानदार रहा है। उन्हें न्यूजीलैंड के महानतम बल्लेबाजों में गिना जाता है। टेलर न्यूजीलैंड के लिए ODI और टेस्ट दोनों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 2008 से 2022 तक न्यूजीलैंड टीम का एक स्तंभ रहे। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 में न्यूजीलैंड को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जिताना रही। उन्होंने अपने करियर में 40 इंटरनेशनल शतक लगाए, जो न्यूजीलैंड के लिए एक रिकॉर्ड है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…