Select Date:

रन तो बन ही जाएंगे, लेकिन...'अपनी फॉर्म पर उठ रहे सवालों के बीच क्या बोल गए कप्तान सूर्या

Updated on 28-10-2025 04:10 PM
कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम की हार के बाद सभी की निगाहें अब 5 मैच की टी20 सीरीज पर लगी हुई हैं। साथ ही चर्चा शुरू हो गई है टीम इंडिया के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म की, जो पिछली 11 पारी में महज 100 रन ही खाते में जोड़ पाए हैं। हालांकि इस दौरान टीम इंडिया को उनकी कप्तानी में खासी सफलता हासिल हुई है। टीम लगातार अजेय है और एशिया कप का खिताब भी पाकिस्तान को हराकर जीता है। लेकिन बल्ले से सूर्या के सफल नहीं होने को खासी तवज्जो दी जा रही है। यह चर्चा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित शर्मा के जबरदस्त खेल व आखिरी मुकाबले में विराट कोहली के भी रिकॉर्ड पारी खेलने से और तेज हो गई है। हालांकि टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने 'मिस्टर 360' के नाम से मशहूर सूर्या के आक्रामक बल्लेबाजी स्टाइल की तरफदारी की है, लेकिन इससे भी सवाल कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब खुद सूर्या ने भी इन सवालों का जवाब दिया है।

'मैं लगातार कड़ी मेहनत कर रहा हूं'

कैनबरा में 29 अक्टूबर को टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है। इससे पहले सूर्यकुमार यादव ने अपनी फॉर्म पर पूछे जा रहे सवालों का जवाब दिया है। उन्होंने कहा,'मेरे ख्याल से मैं वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहा हूं। ऐसा नहीं है कि पहले मैं कड़ी मेहनत नहीं करता था। मैंने यह पहले भी किया है। घर पर और यहां (ऑस्ट्रेलिया में) मैंने कुछ बढ़िया (ट्रेनिंग) सेशन किए हैं, जो बेहद अहम है। रन तो आखिरकार बन ही जाएंगे, लेकिन टीम के लक्ष्य की दिशा में कड़ी मेहनत करना ज्यादा महत्वपूर्ण है।'उन्होंने कहा,'टीम आपसे अलग-अलग परिस्थितियों में क्या चाहती है, इस पर मैं एक समय में एक मैच के लिए ही ध्यान दूंगा। अगर यह क्लिक हो जाता है तो यह अच्छी बात होगी।'

कप्तान बनते ही फॉर्म चली गई सूर्या की

सूर्यकुमार यादव ( Suryakumar Yadav ) की फॉर्म पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी मिलने के साथ ही खराब हो गई थी। इसे कप्तानी का दबाव कहिए या कुछ और, लेकिन टीम का नेतृत्व मिलने के बाद खेली 20 पारियों में सूर्या केवल 330 रन ही खाते में जोड़ सके हैं। पिछले महीने खेले गए एशिया कप के दौरान तो उनकी तकनीक को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे, जब तेज गेंदबाजों के साथ स्पिनर्स ने भी उनकी बल्लेबाजी में लूपहोल तलाश लिए। हालांकि इस बीच खेली गई इंडियन प्रीमियर लीग में सूर्या की फॉर्म मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए खेलते समय खराब नहीं दिखी थी। सूर्या ने IPL 2025 में 167.90 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 16 पारी में 717 रन का आंकड़ा हासिल किया था।

कोच को नहीं है सूर्या की फॉर्म की चिंता

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ( Gautam Gambhir ) ने हालांकि कप्तान सूर्या की फॉर्म को लेकर चिंता को बेकार की बात बताया है। उन्होंने जियोहॉटस्टार के साथ बातचीत में कहा,'ईमानदारी से कहूं, सूर्या की बैटिंग फॉर्म मेरे लिए चिंता की बात नहीं है, क्योंकि हम अपने ड्रेसिंग रूम में एक बेहद आक्रामक रुख का टेंपलेट तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सूर्या के लिए 30 गेंद में 40 रन बनाना और आलोचना से बचना बेहद आसान है, लेकिन हमने मिलकर तय किया है कि वे अपने आक्रामक रुख को बरकरार रखते हुए फेल भी हो जाएंगे तो यह हमें स्वीकार होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.