Select Date:

रूसी डिस्काउंट खत्म, वेनेजुएला के बढ़े भाव, खाड़ी और अफ्रीका वसूल रहे प्रीमियम, कैसे चलेगी अपनी गाड़ी?

Updated on 19-08-2026 01:24 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से हाल में कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। पिछले दो हफ्ते में ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत में लगभग $10 प्रति बैरल की बढ़ोतरी हुई है। अभी यह $92 प्रति बैरल से करीब पहुंच गया है। लेकिन भारतीय रिफाइनर्स के लिए कच्चे तेल की लागत ग्लोबल बेंचमार्क की तुलना में तेजी से बढ़ रही है। फिजिकल सप्लाई में कमी के कारण खाड़ी और पश्चिमी अफ्रीका से आने वाले बैरल के लिए प्रीमियम बढ़ रहा है। साथ ही, रूसी तेल पर मिलने वाले डिस्काउंट खत्म हो गया है और वेनेजुएला के तेल पर भी डिस्काउंट काफी कम रह गया है।

होर्मुज स्ट्रेट के साथ-साथ लाल सागर में भी तनाव बढ़ा है। इसका असर सप्लाई पर साफ दिख रहा है। फिजिकल मार्केट में ज्यादा दबाव दिख रहा है। इससे सप्लायर्स को प्रीमियम वसूलने का मौका मिल रहा है और भारतीय रिफाइनर गल्फ से सप्लाई पाने के लिए महंगे स्पॉट मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं।

प्रीमियम की मांग

ईटी की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक रिफाइनरी से जुड़े एग्जीक्यूटिव ने कहा, "हर ट्रेडर प्रीमियम मांग रहा है।" उदाहरण के लिए गल्फ सप्लायर्स रीजनल दुबई-ओमान बेंचमार्क से $3-4 प्रति बैरल ज्यादा कीमत मांग रहे हैं जबकि यह बेंचमार्क खुद ब्रेंट से $6-7 प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है।

उन्होंने कहा कि इससे भारतीय रिफाइनरों के लिए गल्फ के कच्चे तेल की प्रभावी लागत ब्रेंट से लगभग $10 प्रति बैरल ज्यादा हो जाती है। कच्चे तेल की कीमत में 1 डॉलर की तेजी से भारत का आयात बिल सालाना करीब 2 अरब डॉलर यानी 18,000 करोड़ रुपये बढ़ जाता है। भारत अपनी जरूरत का करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करता है।
एग्जीक्यूटिव्स ने कहा कि सऊदी अरामको द्वारा अलग-अलग ग्रेड के लिए तय आधिकारिक बिक्री कीमतें बहुत ज्यादा राहत नहीं देती हैं, क्योंकि लाल सागर और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावटों के कारण टर्म-डील सप्लाई कम हो गई है। भारतीय रिफाइनर गल्फ के कच्चे तेल के लिए तेजी से स्पॉट मार्केट का रुख कर रहे हैं, जहां ट्रेडर्स प्रीमियम मांग रहे हैं।

कहां से तेल मंगा रहा है भारत?

इंडस्ट्री के एग्जीक्यूटिव्स ने कहा कि ये ट्रेडर्स मुश्किल समुद्री रास्तों से कार्गो ले जाने में ज्यादा जोखिम उठा रहे हैं और इस अतिरिक्त जोखिम के लिए प्रीमियम वसूल रहे हैं। साथ ही वेस्ट अफ्रीकन कच्चे तेल के लिए भी प्रीमियम बढ़ गए हैं। भारतीय रिफाइनर खाड़ी देशों से होने वाली सप्लाई में कमी को पूरा करने और महंगे होते वेस्ट अफ्रीकन ग्रेड से बचने के लिए अमेरिका, ब्राजील और गुयाना जैसे सप्लायर्स से ज्यादा कच्चा तेल खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।
यह स्थिति जुलाई की शुरुआत से बिल्कुल उलट है। तब अमेरिका-ईरान के बीच समझौता लागू होने के बाद ब्रेंट स्पॉट कीमतें $70 प्रति बैरल से नीचे आ गई थीं। लेकिन पिछले हफ्ते ब्रेंट स्पॉट कीमतें $93 प्रति बैरल से ऊपर चली गईं। साथ ही रूसी तेल पर मिलने वाली छूट लगभग खत्म हो गई है।

रूसी तेल खरीदने वालों पर अमेरिकी प्रतिबंध और कड़े होने से भारतीय रिफाइनरों के लिए कच्चा तेल खरीदना मुश्किल हो सकता है। अमेरिकी सीनेट ने हाल ही में एक बिल पास किया है जिसमें भारत, चीन और रूसी तेल खरीदने वाले अन्य देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की बात कही गई है। ऐसे कदमों से ग्लोबल सप्लाई में और रुकावट आ सकती है और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी माना जाता है। कई दशकों से इसका दबदबा चला आ रहा है। डॉलर दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली…
 19 August 2026
नई दिल्ली: इंजीनियरिंग सेक्टर की मैन्युफैक्चरिंग कंपनी बिहारी लाल इंजीनियरिंग लिमिटेड के शेयरों की बुधवार को मार्केट में धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले बिहारी…
 19 August 2026
नई दिल्‍ली: यह कहानी दो दोस्‍तों की है। इनके नाम हैं कुशल रेड्डी और चहक जैन। वे बेंगलुरु के रहने वाले हैं। क्लाउड किचन में शुरुआती फेलियर और नुकसान झेलने…
 19 August 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से हाल में कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई है। पिछले दो हफ्ते में ब्रेंट फ्यूचर्स की कीमत में लगभग $10…
 19 August 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की स्थिति जारी रहती है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज बुधवार को एक बार फिर से…
 19 August 2026
नई दिल्ली: देश की ई-कॉमर्स सर्विस देने वाली कंपनी शिप्रॉकेट लिमिटेड के शेयर आज मार्केट में लिस्ट हो चुके हैं। 12 से 14 अगस्त 2026 तक खुले शिप्रॉकेट आईपीओ को…
 18 August 2026
नई दिल्ली: भारी बजट के बावजूद रेलवे ट्रेनों की साफ-सफाई करने में फिसड्डी साबित हो रहा है। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ( कैग ) की हाल में आई रिपोर्ट में…
 18 August 2026
नई दिल्ली: पनीर-आइसक्रीम समेत डेयरी सेक्टर के कई सामानों को बेचने वाली मिल्की मिस्ट ( Milky Mist Dairy Food ) कंपनी के शेयर आज मार्केट में धमाकेदार तरीके से लिस्ट…
 18 August 2026
नई दिल्‍ली: भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने नई दिल्‍ली और वॉशिंगटन के मजबूत रिश्तों की सबसे बड़ी वजह 'भरोसे' को बताया है। इसी भरोसे के कारण अमेरिका अपनी…
Advt.