ईरान के साथ खुलकर खड़ा है रूस
रूस ने ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों की निंदा करते हुए उन्हें "जानबूझकर किया गया, पहले से सोचा-समझा और बिना किसी उकसावे के किया गया सशस्त्र हमला" बताया है। वहीं, पुतिन ने ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या को एक "निंदनीय" हत्या करार दिया है। रूसी नेता ने इस बात पर भी ज़ोर दिया है कि मॉस्को "तेहरान का एक वफ़ादार दोस्त और भरोसेमंद साझीदार" बना रहेगा।


