रूस का सुखोई सुपरजेट मॉस्को के पास क्रैश, परीक्षण उड़ान के दौरान हादसा, सभी क्रू मेंबर की मौत
Updated on
13-07-2024 01:46 PM
मॉस्को: रूसी यात्री जेट शुक्रवार को उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया, हादसे में चालक दल के तीन लोगों की मौत हो गई। विमान परीक्षण उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हुआ, उस समय सिर्फ क्रू मेंबर ही जेट में सवार थे। रूस का एक यात्री विमान सुखोई सुपरजेट 100 शुक्रवार को मॉस्को के पास जंगल में क्रैश हुआ। रूसी आपातकालीन मंत्रालय के की ओर से जारी बयान के मुताबिक सुखोई सुपरजेट 100 में मौजूद सभी तीन क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। अधिकारियों ने कहा कि विमान गजप्रोम एविया का था, जो रूसी राज्य-नियंत्रित प्राकृतिक गैस की दिग्गज कंपनी गजप्रोम के स्वामित्व वाला विमान था।विमान ने मॉस्को से 110 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में लुखोवित्सी में एक विमान बनाने वाले संयंत्र से उड़ान भरी थी, जहां इसकी मरम्मत हुई थी। ये मरम्मत के बाद जांच के लिए एक परीक्षण उड़ान थी। जब यह दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो यह मॉस्को के वनुकोवो हवाईअड्डे की ओर जा रहा था। देश की शीर्ष आपराधिक जांच समिति ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
विमान की सुरक्षा पर उठ रहे हैं सवाल
रूस निर्मित सुपरजेट 100, जिसे एसएसजे100 भी कहा जाता है, को 2011 में यात्री सेवा के लिए लाया गया था। इसे रूसी अधिकारियों ने देश के नागरिक उड्डयन उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि कहा था लेकिन इसका सुरक्षा रिकॉर्ड खराब रहा है। मई 2012 में इंडोनेशिया में सुखोई सुपरजेट हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें 45 लोगों की मौत हो गई थी।रूस कुछ समय से पश्चिमी देशों के विमानों को बदलने के लिए स्वदेशी विमान सुखोई सुपरजेट विकसित कर रहा है। साल 2022 में यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद रूस को भारी प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा है। पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों की वजह से रूस को विमानों को बदलने में मुश्किल आ रही है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…