प्रदेश में सक्रिय मानसून और खरीफ सीजन को देखते हुए बैठक में कृषि, किसानों की राहत, मानसूनी तैयारियों और अन्य जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से बैठक का आधिकारिक एजेंडा सार्वजनिक नहीं किया गया है।
बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट समाप्त होने के बाद सामने आएगी। सरकार के निर्णयों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।