सकीबुल गनी ने ठोक दिया लिस्ट-ए का सबसे तेज शतक, वैभव सूर्यवंशी के 84 गेंदों में 190 रन फीके, रिकॉर्ड चूर-चूर
Updated on
24-12-2025 02:27 PM
रांची: बिहार के लिए वैभव सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ सिर्फ 36 गेंदों पर शतक ठोका था। इसी मैच में बिहार के कप्तान सकीबुल गनी ने वैभव से भी तेज शतक ठोक दिया है। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ गनी ने सिर्फ 32 गेंदों पर शतक लगा दिया। इसके साथ ही वह लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। पहले यह रिकॉर्ड पंजाब के अनमोलप्रीत सिंह के नाम दर्ज था। उन्होंने 35 गेंदों पर शतक लगाया था।
सकीबुल गनी ने 128 रन ठोके
सकीबुल गनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे। वैभव ने 84 गेंद पर 190 रनों की पारी खेलकर बिहार को विस्फोटक शुरुआत दिलाई थी। उन्होंने इस शुरुआत का पूरा फायदा उठाया और आते ही तेजी से रन बनाने शुरू कर दिए। 32 गेंदों पर उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया। 26 साल के सकीबुल गनी का यह लिस्ट ए क्रिकेट में तीसरा शतक है। वह 9 चौके और 9 ही छक्कों की मदद से शतक तक पहुंचे।
बिहार के कप्तान 128 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 40 गेंदों पर 10 चौके और 12 छक्के मारे। उनका स्ट्राइक रेट 320 का रहा। यह लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है। साउथ ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैकगर्क ने तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंद पर शतक लगाया था। एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए 31 गेंद पर वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक ठोका था। अब 32 गेंद पर शतक लगाकर सकीबुल गनी लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं।
बिहार ने 574 रन बनाए
बिहार ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए बोर्ड पर 574 रन टांग दिए। यह लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के नाम था। टीम ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ ही 506 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई भी टीम 50 ओवर के क्रिकेट में 500 रन नहीं बना पाई थी।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…