सस्ते फोन-TV की बिक्री में गिरावट, मिड-रेंज और प्रीमियम की ग्रोथ बढ़ी
Updated on
15-07-2026 02:39 PM
नई दिल्ली: एक दशक यानी 10 साल से भी ज्यादा समय में पहली बार बजट सेगमेंट (सस्ते) के स्मार्टफोन और टीवी की बिक्री में गिरावट आई है। दूसरी तरफ, मिड-रेंज और प्रीमियम फोन की मांग पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा तेजी से बढ़ रही है। ET के मुताबिक, इसकी वजह यह है कि महंगे फोन को बनाने की कुल लागत में मेमोरी चिप का हिस्सा कम होता है, इसलिए उनकी कीमतें बहुत ज्यादा नहीं बढ़ीं।
काउंटरपॉइंट रिसर्च के मुताबिक, इस साल जनवरी से मई के दौरान 12,000 रुपये से कम वाले स्मार्टफोन की बिक्री में 54% की भारी गिरावट आई है। वहीं, 12,000 से 30,000 रुपये वाले फोन की बिक्री 17% और 30,000 रुपये से ऊपर वाले प्रीमियम फोन की बिक्री 6% बढ़ी है। इससे कुल स्मार्टफोन बाजार में बजट सेगमेंट की हिस्सेदारी घटकर आधी यानी सिर्फ 14% रह गई है। मिड-रेंज और प्रीमियम फोन की ग्रोथ तेज हुई है।
टीवी की बिक्री गिरी
वहीं, जनवरी से जून के दौरान 32-इंच वाले टीवी की बिक्री 35% से ज्यादा घट गई। कुल टीवी बाजार में इनकी हिस्सेदारी पिछले साल के 45% से घटकर अब 38% रह गई है। इसके उलट, 43-इंच और उससे बड़े टीवी की मांग में 8 से 15% की बढ़त देखी गई है। कीमतों की बात करें तो 32-इंच वाले टीवी औसतन 3,000 से 3,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
नई दिल्ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…