संगीता बिजलानी से मिलने के लिए साइकिल चलाकर पहुंचे थे सलमान खान, आग की तरह फैल गई थी खबर
Updated on
04-06-2024 01:20 PM
सलमान खान ने भले ही आज तक शादी नहीं की। भले ही उनकी लाइफ में आज कोई लड़की नहीं है। लेकिन एक वक्त ऐसा था, जब वह एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। वह उस अदाकारा से शादी करने वाले थे। उनकी शादी का कार्ड तक छप चुके थे। शहनाई बजने वाली थी। फेरे होने की तैयारी हो रही थी। मगर ऐसा कुछ हो न सका। क्योंकि इन सबके पहले ही सब बर्बाद हो गया था। रिश्ता किसी तीसरे की वजह से टूट चुका था। जिससे शादी होने वाली थी, वो कोई और नहीं, बल्कि संगीता बिजलानी थीं। जो मौजूदा समय में एक्टर की अच्छी दोस्त हैं।
सलमान खान और संगीता बिजलानी को अक्सर किसी खास मौके पर साथ में देखा जाता है। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छे से पेश आते हैं। एक बार तो एक्टर के जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस पार्टी में पहुंची थीं। जब एक्टर ने उन्हें बाहर तक ड्रॉप किया था। कार में बिठाने से पहले, गले मिले थे। उनके माथे को चूमा था। और ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि ये कुछ नया नहीं था क्योंकि एक्टर जब प्यार में थे तो वह उनके मिलने के लिए साइकिल पर जाया करते थे।
साइकिल चलाकर मिलने गए थे सलमान खान
बताया जाता है कि 'गुनाहों का देवता' का शूटिंग जब महबूब स्टूडियो में हो रही थी। तो सलमान खान शॉर्ट्स पहनकर साइकिल चलाते हुए संगीता से मिलने आए थए। और उसी दौरान ये बात आग की तरह फैल गई थी कि एक्टर साइकिल चलाते हैं और शॉर्ट्स में घूमते हैं। दोनों ने लंबे समय एक-दूसरे को डेट किया था। लेकिन बाद में इनका ब्रेकअप हो गया था। जिसके पीछे अलग-अलग वजहें बताई जाती हैं।
संगीता बिजलानी और सलमान खान का ब्रेकअप
सलमान खान आज भी संगीता बिजलानी को ही अपना पहला और सच्चा प्यार बताते हैं। वह उनके प्यार में दीवाने थे। मगर रिपोर्ट्स का दावा है कि जब मुंबई के सी-रॉक होटल में वह जिम और स्वीमिंग के लिए जाते थे। तो वहीं उनकी मुलाकाता सोमी अली से हुई थी। और दोनों साथ में काफी करीब भी आ गए थे। रिपोर्ट्स की मानें तो संगीता ने एक बार होटल में सलमान को किसी और लड़की के साथ देख लिया था, जिसके बाद इनका ब्रेकअप हो गया था।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…