एशिया कप से पहले संजू सैमसन का बड़ा चमत्कार, 1 गेंद में बना डाले 13 रन, विश्वास नहीं तो VIDEO देख लीजिए
Updated on
27-08-2025 12:49 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 से पहले भारत की टी20 टीम के ओपनर संजू सैमसन ने कोहराम मचा रखा है। वह इस वक्त गजब फॉर्म में चल रहे हैं। सैमसन का बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जोकि भारतीय टीम के लिहाज से काफी अच्छी बात है। सैमसन आगामी एशिया कप में भारत के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेल सकते हैं। संजू सैमसन फिलहाल केरल क्रिकेट लीग 2025 यानी केसीएल में खेल रहे हैं। संजू ने इस लीग में खेलते हुए त्रिशूर टाइटंस के खिलाफ 1 गेंद में 13 रन बना डाले, आखिर यह कैसे मुमकिन हुआ, आइये बताते हैं।
संजू सैमसन ने कैसे बनाए 1 गेंद में 13 रन?
दरअसल, यह बात है संजू सैमसन की टीम कोच्चि ब्लू टाइगर्स और त्रिशूर टाइटंस के मैच की, जो बीते मंगलवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया। कोच्चि की पारी का 5वां ओवर सिजोमोन जोसफ डाल रहे थे। उनके ओवर की चौथी गेंद पर संजू सैमसन स्ट्राइक पर थे और उन्होंने लाजवाब सिक्स जड़ दिया। हालांकि, इसके बाद पता चला कि वो नो बॉल थी। फिर जो लीगल डिलिवरी स्पिनर गेंदबाज ने डाली उसपर भी संजू ने छक्का लगा दिया। बता दें कि नो बॉल का बैटिंग टीम को 1 रन मिलता है। ऐसे में 2 छक्के और 1 नो बॉल के रन के चलते 1 गेंद पर 13 रन बन गए।
संजू ने 89 रन की खेली तूफानी पारी
संजू सैमसन ने पारी का आगाज करते हुए सिर्फ 46 गेंद में 4 चौके और 9 छक्के की मदद से 89 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 193.48 का रहा। हालांकि, उनकी इस पारी के बाद भी कोच्चि ब्लू टाइगर्स हार गई। त्रिशूर टाइटंस ने 5 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। बता दें कि संजू की टीम ने 7 विकेट पर 188 रन बोर्ड पर लगाए थे।
संजू सैमसन ने 89 रन की पारी खेलने से पहले पिछले मैच में तूफानी अंदाज में शतक भी ठोका था। सैमसन ने 51 गेंद में एरीज कोल्लम नाविक के खिलाफ 121 रन बनाए थे। एशिया कप से पहले संजू सैमसन का ऐसी जबरदस्त फॉर्म में आना टीम इंडिया के लिए अच्छा साइन है।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…