मालूम हो कि अमृता सिंह ने जनवरी 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। सिख परिवार में जन्मीं अमृता ने शादी से पहले इस्लाम धर्म अपनाया और फिर निकाह किया था। सैफ उनसे 12 साल छोटे थे। तमाम विवादों के बावजूद वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। इनके दो बच्चे हुए सारा और इब्राहिम। शादी के कुछ साल बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। 13 साल की शादी साल 2004 में टूट गई। इनका तलाक हो गया।


