'सरफिरा' ट्रेलर: जेब में 1 रुपये लेकर उड़ने का सपना देखने वाले 'सरफिरे' की कहानी, वीर म्हात्रे बनकर छा गए अक्षय कुमार
Updated on
18-06-2024 02:48 PM
अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी 'सरफिरा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। सुधा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय ने वीर म्हात्रे नाम के एक ऐसे आम आदमी का किरदार निभाया है, जो जेब में 1 रुपये रखकर भी उड़ने का सपना देखता है और उसे पूरा कर दिखाता है, लेकिन ये रास्ता आसान नहीं। मालूम हो कि ये फिल्म साउथ स्टार सूर्या की तमिल मूवी 'सोरारई पोटरु' की हिंदी रीमेक है, जिसका निर्देशन सुधा ने ही किया है। सूर्या की फिल्म भी हिंदी डब में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
Sarfira फिल्म के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कर्ज में डूबे हुए वीर म्हात्रे अपनी जिंदगी में उड़ान भरने का सपना देखते हैं। कर्ज में डूबे हैं, पर पूरे गांव और आम आदमी के लिए प्लेन में सफर करने का रास्ता किफायती बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्हें साजिशों और संघर्षों से गुजरना पड़ता है। पर इस लड़ाई में राधिका मदान उनका साथ देती हैं।
देखिए अक्षय कुमार की 'सरफिरा' का ट्रेलर
Sarfira फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, राधिका मदान और सीमा बिस्वास अहम रोल में हैं और सूर्या का कैमियो भी होगा। यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो कम आय वाले लोगों के लिए किफायती एयरलाइन बनाने का लक्ष्य रखता है, लेकिन उसके कई दुश्मन इसमें बाधा डालने की कोशिश करते हैं।
कब और कहां रिलीज हो रही है 'सरफिरा'?
अक्षय कुमार की ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आप इसे अगले महीने की 12 तारीख को थिएटर्स में देख सकेंगे।
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्सियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अधिक कमाई करने वाले सिंगर…
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…