पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार
पाकिस्तान का कुल विदेशी मुद्रा भंडार इस साल 30 नवंबर तक 19.59 अरब डॉलर था। इसमें 14.57 अरब डॉलर केंद्रीय बैंक (SBP) के पास और 5.01 अरब डॉलर वाणिज्यिक बैंकों के पास थे। SBP के भंडार में हालिया समय में थोड़ी वृद्धि हुई है।एक्सपर्ट का कहना है कि मौजूदा हालात में सऊदी अरब का जमा राशि का विस्तार पाकिस्तान को बड़ी वित्तीय राहत है। इससे वित्तीय सुधारों, ऋण प्रबंधन और IMF कर्ज के पुनर्गठन के लिए समय मिला है। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ी मदद है।


