हमीदिया अस्पताल में ट्यूमर निकालकर बचाई मरीज की जान, इन बीमारियों से था पीड़ित
Updated on
09-05-2024 12:58 PM
भोपाल। हमीदिया अस्पताल में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित एक मरीज की सर्जरी कर जान बचाई गई। उसे फियोक्रोमोसाइटोमा एड्रीनल ग्रंथि का न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर था। सीहोर निवासी 31 वर्षीय मरीज को पिछले पांच साल से सिर दर्द, घबराहट, बहुत ज्यादा पसीना आना और दिल की धड़कन तेज हो जाने की शिकायत थी, जो कुछ समय बाद अपने आप ठीक हो जाती थी।
जब मरीज की सीटी स्कैन जांच की गई तो उसमें ट्यूमर का पता चला। यूरिन और प्लाज्मा का स्तर भी बढ़ा हुआ था। डाॅक्टरों ने आपरेशन कर छोटी आंत के पास से ट्यूमर निकाल दिया है, मरीज अब पूर्ण रूप से स्वस्थ है और बीमारी के पूर्व के कोई भी लक्षण नहीं हैं।
इस बीमारी के 15 प्रतिशत मामलों में होता है कैंसर
ऑपरेशन टीम के प्रमुख सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डाॅ. महिम कोशरिया ने बताया कि फियोक्रोमोसाइटोमा या फेयोक्रोमोसाइटोमा एड्रीनल ग्रंथि का एक न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर है, जो कि एक दुर्लभ बीमारी है। यह अनुमान से प्रति 10 लाख लोगों में से लगभग दो से आठ लोगों में पाया जाता है।
इनमें से लगभग 15 प्रतिशत मामले कैंसर के होते हैं। फियोक्रोमोसाइटोमा की वजह से रोगियों में आम तौर पर सिरदर्द, बहुत ज्यादा पसीना आना, दिल की धड़कन का तेज हो जाना और साथ में एक घंटे के भीतर शांत हो जाने वाला दिल का दौरा पड़ता है।
जटिल ऑपरेशन से होता है इलाज
इसका इलाज सिर्फ जटिल ऑपरेशन की मदद से ही होता है। ऑपरेशन के दौरान रक्तचाप काफी बढ़ व घट सकता है, जिसके कारण मरीज को जान का खतरा हो सकता है। हमीदिया में यह ऑपरेशन करने वाली टीम में डाॅ. विजय टेकाम, डाॅ. ज्योति मारन, डाॅ. निखिल, डाॅ. कशिश, डाॅ. राज एवं सिस्टर भावना ने सहयोग किया। एनेस्थीसिया टीम में प्रोफेसर डाॅ. आरपी कौशल, डाॅ. जयदीप सिंह एवं डाॅ. श्वेता श्रीवास्तव
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…