आठ वर्षीय मासूम से होस्टल में दुष्कर्म करने वाला स्कूल संचालक गिरफ्तार, एफआइआर के 13 दिन बाद कार्रवाई
Updated on
14-05-2024 11:17 AM
भोपाल। मिसरोद पुलिस ने निजी स्कूल के संचालक मिनीराज मोदी को आठ वर्षीय मासूम से छात्रावास में दुष्कर्म के मामले में सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस मामले को जांच के नाम पर 13 दिन लटकाए हुए थी। ऐसा पहली बार देखने को मिला , जब मासूम बच्ची के मामले में पुलिस ने तीन बार मेडिक्ल कराया और शहर की जानी मानी चार स्त्री रोग विशेषज्ञों की सलाह ली गई। इसके पीछे पुलिस की नीयत क्या थी, यह तो नहीं पता, लेकिन बाल कल्याण समिति के सामने मासूम के बयान में भी घटनाक्रम के दोहराने के बाद पुलिस को आखिरकार आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए मजबूर होना ही पड़ा।
हम बता दें कि श्यामला हिल्स इलाके में रहने वाले 38 वर्षीय महिला मिसरोद थाने में 30 अप्रैल को एक निजी स्कूल के छात्रावास में पढ़ने वाली उनकी आठ वर्षीय मासूम से दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंची थी। बाद में पुलिस ने इस मामले में शुरूआत में तीन अज्ञात आरोपितों पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में एफआइआर दर्ज की थी। बाद में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करने की वजह बच्ची की मां का आपराधिक रिकार्ड निकाला और उसके बाद मासूम का तीन बार मेडिक्ल कराया गया, जबकि इससे पहले मासूम के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने ऐसा नहीं किया था। इस मामले में जांच के नाम पर पूरे 13 दिन बाद पुलिस को आरोपित को गिरफ्तार किया गया। हालांकि पुलिस ने अभी उन दो की गिरफ्तारी नहीं की है, जिन्होंने बच्ची के साथ घटना में आरोपित की मदद की थी।
भोपाल। राजधानी के मेट्रो यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। एमपी मेट्रो जल्द ही मेट्रो की रफ्तार बढ़ाने की तैयारी में है। अत्याधुनिक कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम…
भोपाल। राजधानी सहित मध्य क्षेत्र के हजारों बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर अब विभाग के कर्मचारियों को इलाज…
भोपाल। बैरसिया के सिविल अस्पताल में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया । यहां करोड़ों रुपये की लागत से बन रही अस्पताल की नई बिल्डिंग की एक दीवार अचानक…
भोपाल। आइपीएस अधिकारियों के लामबंद होने और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा रिपोर्ट मांगे जाने के बाद मध्य प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने शिवपुरी जिले के पिछोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक…
भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक…
भोपाल। राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इस बार किसानों की फसलों की जांच पहली बार सैटेलाइट के जरिए की जा रही है। लेकिन इस नई तकनीक ने किसानों की मुसीबत बढ़ा…
भोपाल। लंबे समय से संविदा व्यवस्था में कार्यरत लाखों कर्मचारियों के लिए मध्यप्रदेश में न्यायालय से अहम राहत की खबर सामने आई है। मप्र उच्च न्यायालय जबलपुर संविदा कर्मचारी मामला में…
भोपाल। अशोका गार्डन, ऐशबाग-सेमरा समेत शहर के करीब 40 इलाकों में आज यानी गुरुवार को पांच से छह घंटे बिजली गुल रहेगी। दरअसल उक्त इलाकों में बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव का…