भोपाल में महिंद्रा शोरूम की पार्किंग से स्कॉर्पियो चोरी, सर्विस के बाद लेने पहुंचे ग्राहक को नहीं मिली गाड़ी
Updated on
02-08-2026 01:25 PM
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित महिंद्रा के सीआई ऑटोमोटर्स शोरूम से स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। सर्विस और बॉडी रिपेयर का काम पूरा होने के बाद जब वाहन मालिक अपनी गाड़ी लेने शोरूम पहुंचा तो पार्किंग से वाहन गायब मिला।घटना के बाद शोरूम प्रबंधन और ग्राहक दोनों सकते में आ गए।
सर्विसिंग के लिए छोड़ी थी गाड़ी
जानकारी के अनुसार चोरी हुई स्कॉर्पियो की कीमत करीब 11.75 लाख रुपये बताई जा रही है। वाहन को सर्विसिंग और बॉडी रिपेयर के लिए शोरूम में रखा गया था। निर्धारित समय पर वाहन लेने पहुंचे ग्राहक को पार्किंग में उसकी स्कॉर्पियो नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस कर रही जांच
अशोका गार्डन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस शोरूम परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि वाहन चोरी करने वाले की पहचान की जा सके।
साथ ही शोरूम की सुरक्षा व्यवस्था और वाहन की निगरानी संबंधी व्यवस्थाओं की भी जांच की जा रही है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए संचालित लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त (Ladli Behna Yojana 40th Installment) का इंतजार अब बढ़ गया है। डॉ मोहन यादव सरकार इस…
भोपाल। बिजली कंपनी की लापरवाही के चलते अपना हाथ गंवा चुका सीहोर का एक युवा किसान न्याय की आस में हाथ ठेले पर लेटकर भोपाल संभाग कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। पीड़ित…
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई दौरे के तीसरे दिन 8 सितंबर को निवेश प्रोत्साहन, औद्योगिक साझेदारी, शहरी विकास, हरित ऊर्जा, लॉजिस्टिक्स, स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रौद्योगिकी और सतत विकास से…
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र की फार्च्यून सोम्या हेरिटेज कॉलोनी में मंगलवार रात करीब नौ बजे तेज रफ्तार एसयूवी चालक ने जमकर उत्पात मचाया। एसयूवी ने एक के बाद एक करीब…
सागर। बंडा-शाहगढ़ क्षेत्र में अवैध जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद बुधवार को सागर पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर मामले की…
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…