10 महीने में दूसरी बार शादी... वायरल फोटो पर राशिद खान ने दी सफाई, दूध का दूध और पानी का पानी किया
Updated on
12-11-2025 04:32 PM
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के स्टार गेंदबाज राशिद खान की एक फोटो पिछले कई दिनों से वायरल हो रही है। इस फोटो में उनके साथ एक महिला है। यह फोटो एक चैरिटी इवेंट में ली गई थी। इस फोटो को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थी। अब राशिद खान ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालकर अटकलों पर विराम लगा दिया है। राशिद ने बताया कि फोटो में उनके साथ जो महिला दिख रही है, वो उनकी पत्नी है।
राशिद खान ने फोटो पर चुप्पी तोड़ी
यह मामला तब शुरू हुआ जब इस महीने की शुरुआत में नीदरलैंड में राशिद खान चैरिटी फाउंडेशन के लॉन्च के दौरान उनकी एक महिला के साथ तस्वीर सामने आई। इस तस्वीर में अफगानिस्तान के टी20I कप्तान एक महिला के साथ बैठे हुए थे। उस महिला ने पारंपरिक परिधान पहन रखा था। यह फोटो तेजी से वायरल हुई और राशिद खान के 'सीक्रेट विवाह' की अफवाहों को हवा दे दी।राशिद ने इंस्टाग्राम पर इस बात को साफ किया कि वायरल फोटो में दिख रही महिला उनकी पत्नी हैं और उन्होंने इसी साल अगस्त में शादी की थी। राशिद ने लिखा, '2 अगस्त को मैंने अपने जीवन में एक नया और सार्थक अध्याय शुरू किया। मैंने निकाह किया और एक ऐसी महिला से शादी की जो मेरे लिए हमेशा से प्यार, शांति और साझेदारी का प्रतीक रही है। मैंने हाल ही में अपनी पत्नी को एक चैरिटी कार्यक्रम में ले गया था और यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतनी सीधी सी बात को लेकर अनुमान लगाए जा रहे हैं। सच्चाई सीधी है - वह मेरी पत्नी हैं और हम साथ खड़े हैं, कुछ भी छिपाने जैसा नहीं है। उन सभी लोगों को धन्यवाद जिन्होंने दयालुता, समर्थन और समझ दिखाई।'
अक्टूबर में भी हुई थी शादी
राशिद खान की पिछले अक्टूबर में भी शादी हुई थी। क्रिकेटर ने अक्टूबर 2024 में काबुल में एक भव्य समारोह में अपनी चचेरी बहन से शादी की थी, जहां उनके तीन भाइयों की भी शादी हुई थी। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ी इसमें शामिल हुए थे। टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद नबी ने शादी के बार में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाला था।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…