सचिव जी का ट्रांसफर कैंसिल, पर 'बनराकस' ने कर दिया खेल, चुनावी दंगल में उलझा फुलेरा गांव
Updated on
15-05-2024 02:08 PM
सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत 3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो काफी मजेदार है। अब तक पहले और दूसरे सीजन में जो कुछ भी देखा, उसका डबल धमाका तीसरे सीजन में देखने को मिलने वाला है, जिसकी झलक ट्रेलर में भी दिखाई गई है। 'पंचायत 3' में जहां एक तरफ नए और पुराने सचिव के बीच घमासान दिखेगा, वहीं 'बनराकस' भी अपनी एक चाल से फुलेरा गांव में तहलका मचा देगा।
'पंचायत 3' के ट्रेलर में क्या है?
नए सचिव जी फुलेरा गांव में आ चुके हैं, जिसके बाद पूरा माहौल बदल जाता है। पुराने सचिव जी यानी अभिषेक कुमार इस्तीफा दे चुके हैं और उनके ट्रांसफर की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गांव की प्रधान मंजू देवी यानी नीना गुप्ता, सचिव जी का ट्रांसफर रुकवा देती हैं। इस सबके बीच जहां सचिव जी पढ़ाई-लिखाई में जुटे हैं, ताकि आगे कुछ कर सकें, दूसरी और उनकी प्रधान की बेटी रिंकी के साथ प्रेम कहानी भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है।
बनराकस वर्सेस प्रधान जी, किसकी होगी जीत?
लेकिन इस बीच बनराकस एक बात पर बवाल पैदा कर देता है। फुलेरा गांव में सड़के बनने को लेकर बनराकस आपत्ति जताता है। प्रधान जी के साथ बनराकस का विवाद होता है और फिर वह विधायक के पास पहुंच जाता है। प्रधान और फुलेरा गांव के वासियों को झटका तब लगता है कि जब गांव में होने वाले चुनाव में बनराकस भी खड़ा हो जाता है। अब लड़ाई प्रधान और बनराकस के बीच की है। पर इसमें सचिव जी यानी अभिषेक कुमार किसे सपोर्ट करेंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…