Select Date:

इस तमिल सुपरस्टार को देख एमएस धोनी को भी भूल गए सीएसके के फैंस, उनके नाम से गूंज उठा स्टेडियम

Updated on 26-04-2025 01:46 PM
चेन्नई: दक्षिण भारत में क्रिकेट और वहां ते फिल्मी कलाकारों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग होती है। अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए फैंस कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। यही कारण है कि फिल्मी कलाकार बहुत कम पब्लिक प्लेस में दिखाई देते हैं, लेकिन कभी-कभी फैंस को जैकपॉट हाथ लग जाता है जब वह अपने चहेते सुपरस्टार और क्रिकेटर को एक साथ-साथ एक ही समय पर देखते हैं।
ऐसा ही कुछ हुआ चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले में। इस मैच में सीएसके को मिली हार के बाद फैंस में तो जरूर निराशा होगी, लेकिन इस बात की खुशी भी थी कि उन्होंने अपने सुपरस्टार थाला अजीत कुमार को उनके फैमिली के संग दीदार किया। दरअसल अजीत कुमार तमिल फिल्मों के बहुत बड़े कलाकार हैं। अजीत कुमार सीएसके और सनराइजर्स के बीच मुकाबले को देखने के लिए अपनी वाइफ और बच्चों के संग स्टेडियम पहुंचे थे।
हाथ हिलाकर दर्शकों का किया अभिवादन
स्टेडियम में मैच देख रहे अजीत कुमार पर जैसे ही कैमरामैन की नजर गई उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान दर्शक दीर्घा में बैठे सीएसके के फैंस ने भी उनके लिए जोरदार जश्न का इजहार किया। अजीत कुमार ने एक दिन पहले ही पत्नी शालिनी के साथ केक काटकर अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाई थी। शालिनी ने शुक्रवार को ठीक 12 बजे अपने इंस्टाग्राम टाइमलाइन पर अपनी शादी की सालगिरह के जश्न का एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया।
वहीं उनके फिल्मों की बात करें तो अजीत की इसी महीने गुड बैड अग्ली रिलीज हुई है। यह एक एक्शन फिल्म है। इसी साल फरवरी में उनकी फिल्म विदमुयार्ची रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता दे झंडे गाड़े थे। उनकी इस फिल्म ने 125 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। अजीत कुमार के अलावा इस मैच को देखने के लिए एक्ट्रेस श्रुति हासन भी पहुंची थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.