Select Date:

चयनित अधिकारी पद का नहीं, अपने संस्कारों का परिचय दें : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 06-08-2026 01:00 PM

राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि अधिकारी के रूप में चयनित प्रतिभागी जहां भी जाएं अथवा जिससे भी मिले उसमें पद का अभिमान नहीं होना चाहिए। उनके संघर्ष के संस्कार होने चाहिए। उन्होंने दृष्टांतों के माध्यम से प्रतिभागियों को वाणी में विनम्रता, व्यवहार में धैर्य, संवेदनशीलता और वंचितों के प्रति समानुभूति होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्म चिंतन जरूरी है। रात में सोने से पहले आत्म चिंतन करें, सोचे दिन भर में क्या सही और क्या गलत किया है। नए दिन का प्रारंभ गलतियों को नहीं दोहराने के संकल्प के साथ करेंगे तो देखेंगे की हर रोज आप बेहतर इंसान बन रहे हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि सफलता कठोर परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शकों के मार्गदर्शन का परिणाम होती है। उन्होंने चयनित प्रतिभागियों से उत्कृष्टता,  विश्वसनीयता और संवेदनशीलता को जीवन का आधार बनाने के लिए कहा। सफल प्रतियोगियों को उनके अनुभव और संघर्ष को भावी पीढ़ी के साथ साझा करने तथा भविष्य में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते समय महिलाओं, बच्चों और समाज के अंतिम व्यक्ति के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। उन्होंने संकल्प फाउंडेशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ नैतिक मूल्यों के संस्कार देने का सराहनीय कार्य रही है।

विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने चयनित प्रतियोगियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि का उद्देश्य जनसेवा है, इसलिए दोनों के बीच समन्वय और सामंजस्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि चयन व्यक्तिगत संकल्प की सफलता है, लेकिन अधिकारी के रूप में लक्ष्य राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। सबसे गरीब और वंचित व्यक्ति को अपना परिवार मानकर कार्य करें। आपकी प्रगति तभी सार्थक होगी, जब वह देश और समाज की उन्नति में योगदान दे।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के अध्यक्ष श्री मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि सपने संकल्प, निरंतर प्रयास और संघर्ष से साकार होते हैं। भारतीय परंपरा में उसका उत्सव बनता है जो दूसरों को आगे बढ़ाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि पद सरकार देती है, लेकिन प्रतिष्ठा समाज देता है। संकल्प फाउंडेशन प्रतिभाओं में राष्ट्रप्रेम, भाषा प्रेम और संस्कार विकसित करने का सराहनीय कार्य कर रहा है।

लोक सेवा आयोग, मध्यप्रदेश के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक पाण्डे ने संविधान सम्मत जनसेवा, समानुभूति और सच्ची राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। संकल्प फाउंडेशन दिल्ली के चैयरमेन श्री संतोष तनेजा ने मातृभाषा आधारित ज्ञान को विकसित भारत की सबसे बड़ी शक्ति बताया।

राज्यपाल श्री पटेल का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति प्रतीक चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। राज्यपाल द्वारा चयनित प्रतिभागियों का अभिनंदन एवं मार्गदर्शकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यपाल सहित अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती वंदना के मध्य दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.