पत्नी के धर्म पर टिप्पणी से हुआ था विवाद
जब पॉडकास्ट में वेंस से पूछा गया कि क्या ट्रंप प्रशासन ने बिना दस्तावेज वाले सभी प्रवासियों को निर्वासित करने की योजना बनाई है। तो उन्होंने जवाब दिया कि हम जितना हो सके उतने लोगों को निकालने की कोशिश कर रहे हैं। इसके पहले वेंस पिछले महीने विवादों में आए थे, जब उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी हिंदू पत्नी उषा वेंस एक दिन उनके ईसाई धर्म को अपना लेंगी।टर्निंग पॉइंट USA कार्यक्रम में बोलते हुए जेडी वेंस ने कहा था कि उषा उनके साथ चर्च जाती हैं और वह सच में चाहते हैं कि वह एक दिन ईसाई धर्म अपना लें। बाद में विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने सफाई दी थी कि उषा का धर्म बदलने का कोई इरादा नहीं है और वह उनकी मान्यताओं का सम्मान करते हैं।


