नया इंडिया इंटरटेन नहीं करेगा
इस साल अप्रैल में पाकिस्तानी आंतकवादियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी। इसके बाद मई में भारत ने जवाबी हमला करके पाकिस्तान में स्थिति कई आंतकी ठिकानों को उड़ा दिया। इसके बाद दोनों देशों के बीच युद्ध जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद एशिया कप में दोनों टीमों के बीच दो भिड़ंत हो चुकी है। इस टूर्नामेंट में नई टीम इंडिया देखने को मिल रही है। भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तानी से मिलना तो दूर उनकी तरफ देख भी नहीं रहे हैं।ग्रुप राउंड के मुकाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय सलमान आगा से हाथ नहीं मिलाया। फिर मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों के खिलाड़ियों के बीच हैंड शेक नहीं हुआ। पाकिस्तान ने इसपर खूब रोना मचाया। एशिया छोड़ने तक की धमकी दे दी। इसके बाद भी कुछ नहीं हो पाया और अंत में थक हारकर टूर्नामेंट में खेलना जारी रखा। अब सुपर-4 के मुकाबले में भी भारतीय टीम ने ऐसा ही किया। मैच के बाद अंपायर से हाथ मिलाया लेकिन पाकिस्तानियों को इंग्नोर करके आगे बढ़ गए।


