'खतरों के खिलाड़ी 14' के आखिरी कंफर्म कंटेस्टेंट बने शालीन भनोट, एक्टर को मनाने में मेकर्स को लग गए 2 साल
Updated on
11-05-2024 01:30 PM
शालीन भनोट एक बार फिर से नॉन-फिक्शन शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'बिग बॉस 16' में देखा गया था। और अब वह रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 14' में नजर आएंगे। वह इस शो को साइन कर चुके हैं और बताया जा रहा है कि ऐसा करने वाले वह आखिरी कंटेस्टेंट हैं। मतलब इस सीजन का कौन-कौन हिस्सा बनेगा, वो सब फाइनल हो चुका है।
उनके सोर्स ने बताया है कि मेकर्स शालीन को लेने के लिए बहुत एक्साइटेड थे और उन्हें इस शो में आने के लिए मनाने में दो साल लग गए। वह सीजन के अब आखिरी कंटेस्टेंट बन चुके हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स ने तैयारी भी शुरू कर दी है। सूत्रों के हवाले से ये भी बताया गया है कि एक्टर बाकी कलाकारों और क्रू के साथ शूट के लिए नहीं जा सकते हैं। क्योंकि उनका नाम एकदम आखिरी मिनट पर तय हुआ है।
पहले शालीन ने ठुकराया था ऑफर
शालीन भनोट को 'बिग बॉस 16' से ही इस शो का हिस्सा बनने का मन था। उन्हें रोहित शेट्टी ने सेलेक्ट किया था लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। वह डायरेक्टर के साथ फिल्म करना चाहते थे। शो को होस्ट करना चाहते थे। मतलब सपने थोड़े बड़े थे। ऐसे में शिव ठाकरे, अर्चना गौतम का नाम फाइनल हुआ था और वह इसका हिस्सा बने थे। वहीं, शालीन ने 'बेकाबू' को साइन किया थआ। इसमें ईशा सिंह के साथ नजर आए थे।
'खतरों के खिलाड़ी 14' के कंफर्म कंटेस्टेंट्स
'खतरों के खिलाड़ी 14' के फाइनल कंटेस्टेंट्स के नामों की बात करें तो इसमें शिल्पा शिंदे, सुमोना चक्रवर्ती, अदिति शर्मा, निमृत कौर अहलूवालिया, अभिषेक कुमार, समर्थ जुरेल, कृष्णा श्रॉफ, आशीष मेहरोत्रा, करणवीर शर्मा, आसिम रियाज समेत अन्य नजर आएंगे। हालांकि शूटिंग कबसे शुरू होगी और कब ये ऑन-एयर होगा। इसकी जानकारी अभी नहीं हुई है।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…