शेयरहोल्डर्स की पहले दिन ही हो गई भारी कमाई, 36% बढ़ कर लिस्ट हुए शेयर
Updated on
02-07-2026 12:51 PM
मुंबई: राजस्थान के जयपुर की हेंडक्राफ्टेट ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels)। इसके शेयरों की आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी के इश्यू प्राइस से 36% तक प्रीमियम पर लिस्ट हुए। इस कंपनी का आईपीओ पिछले सप्ताह आया था।
किस भाव पर लिस्ट हुए
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज या NSE पर इसके शेयर 188.90 रुपये प्रति शेयर के भाव से खुले। यह इश्यू प्राइस 138 रुपये से 36.8% अधिक है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज या BSE पर यह 187 रुपये पर डेब्यू किया। यह IPO के इश्यू प्राइस से 35.5% का प्रीमियम दर्शाता है।
ग्रे मार्केट की उम्मीद के अनुरूप रही
अद्वित ज्वेल्स की यह लिस्टिंग अनलिस्टेड मार्केट की उम्मीदों के अनुरूप रही। ग्रे मार्केट में कल तक इस स्टॉक का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) लगभग 50 रुपये के आसपास था। यह प्राइस बैंड के अपर इश्यू प्राइस से लगभग 36% का प्रीमियम दर्शा रहा था।
भारी रिस्पॉन्स मिला था
अद्वित ज्वेल्स के IPO को निवेशकों के सभी वर्गों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। अंतिम दिन तक इस आईपीओ को 83.97 लाख शेयरों के मुकाबले 212.63 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसमें रिटेल (खुदरा) निवेशकों का हिस्सा 95.30 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) का कोटा 536.38 गुना भरा था।
कंपनी कहां करेंगी पैसे का इस्तेमाल?
यह आईपीओ पूरी तरह से 1.20 करोड़ इक्विटी शेयरों का बिल्कुल फ्रेश इश्यू था, यानी इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट नहीं था। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल अपने वर्किंग कैपिटल की जरूरतों, कर्ज चुकाने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
नई दिल्ली: सिक्योरिटी सॉल्यूशंस और कैश लॉजिस्टिक्स सर्विस देने वाली दिग्गज कंपनी SIS ने सैद्धांतिक रूप से 120 करोड़ रुपये तक के शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी…
मुंबई: राजस्थान के जयपुर की हेंडक्राफ्टेट ज्वेलरी बनाने वाली कंपनी है अद्वित ज्वेल्स (Advit Jewels)। इसके शेयरों की आज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में जबरदस्त लिस्टिंग हुई। इस कंपनी…
मुंबई: भारतीय शेयर बाजारों में इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) जहां 250 अंक टूट गया वहीं एनएसई का निफ्टी50 भी 80 अंक टूट…
नई दिल्ली: टाटा संस देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी है। इसमें शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप 18.37% हिस्सेदारी के साथ सबसे बड़ा माइनोरिटी स्टेकहोल्डर है। ग्रुप…
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत और कच्चे तेल में गिरावट सेघरेलूशेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 500 अंक…
मुंबई: आप म्यूचुअल फंड के न्यू फंड ऑफर (NFO) की तालाश में रहते हैं तो आपके लिए निवेश का एक मौका है। ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने ICICI प्रूडेंशियल मल्टी-एसेट…