संजीदा शेख की 'बेइज्जती' कर बुरी फंसी शर्मिन सेगल, फिर से मिल रहे ताने! और तो और जवाब में कर दिया कॉपी-पेस्ट
Updated on
25-05-2024 01:01 PM
संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सेगल को 'हीरामंडी' में उनकी एक्टिंग के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा था। वह मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक्ट्रेस अब एक बार फिर यूजर्स के निशाने पर आ गई हैं। शर्मिन को फिर से खूब खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। दरअसल हाल ही एक इंटरव्यू में शर्मिन सेगल ने 'हीरामंडी' को-स्टार संजीदा शेख के साथ खराब बर्ताव किया। इस इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसने भी इसे देखा, उसने शर्मिन सेगल को जमकर सुना दिया।
Sharmin Segal और Sanjeeda Sheikh ने हाल ही 'न्यूज18' को इंटरव्यू दिया। इसमें संजीदा शेख से सवाल किया गया था कि क्या वह संजय लीला भंसाली के साथ काम करने के विचार से डरी हुई थीं। इस पर संजीदा ने जवाब दिया, 'वह एकदम परफेक्ट हैं। वह नहीं चाहते कि कोई भी चीज औसत दर्जे की दिखे। वह जो भी करते हैं कमाल का होता है।'
संजीदा शेख ने भंसाली को बताया 'परफेक्शनिस्ट'
संजीदा शेख ने आगे कहा, 'वह एक ऐसी शख्सियत हैं, जिनका कला के प्रति उनकी ईमानदारी और क्रिएटिव दिमाग के लिए दुनिया भर में सम्मान किया जाता है। वह ऐसे व्यक्ति हैं जो बहुत एक्सप्रेसिव हैं। अगर उन्हें कोई चीज पसंद नहीं है, तो बस पसंद नहीं है। अगर उन्हें आपकी परफॉर्मेंस पसंद आई तो वह सबके सामने इसकी तारीफ करेंगे।'
शर्मिन सेगल ने काटी संजीदा की बात? चेप दिया शेखर सुमन वाला बयान
लेकिन तभी शर्मिन सेगल बीच में बोल पड़ीं और संजीदा शेख की बात काट दी। उन्होंने संजीदा के लिए वही बयान चेप दिया, जो उन्होंने शेखर सुमन को लेकर दिया था। शेखर सुमन ने भी संजय लीला भंसाली को परफेक्शनिस्ट कहा था। शर्मिन ने इस पर कहा, 'परफेक्शनिस्ट बहुत ही बेसिक शब्द है उनके लिए। यह उस तरह का शब्द है, जिसे कोई ऐसा आउटसाइडर ही भंसाली के लिए इस्तेमाल करेगा, जिसने कभी उनके साथ काम नहीं किया है और फिर उसे उनके सेट पर जाने और साथ काम करने का मौका मिलता है। वह ऐसे डायरेक्टर हैं, जो बदलाव को तुरंत अपनाते हैं। चुनौतियों को स्वीकार करते हैं।'
'हीरामंडी' में हुई शर्मिन की एक्टिंग की आलोचना
इसी के बाद से शर्मिन सेगल यूजर्स के निशाने पर हैं, और उनकी खूब आलोचना की जा रही है। 'हीरामंडी' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक मई रो रिलीज हुई थी। इसमें शर्मिन और संजीदा शेख के अलावा मनीषा कोइराला, रिचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा और अदिति राव हैदरी समेत कई सितारे नजर आए।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…