Select Date:

बेटी की शादी के वक्त शत्रुघ्न का पुराना स्टेटमेंट वायरल:कहा था- दामाद नहीं बेटा चाहिए

Updated on 22-06-2024 12:57 PM

सोनाक्षी सिन्हा, एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून को शादी करने वाली हैं। इसी बीच शत्रुघ्न सिन्हा का एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो दामाद के रूप में दूसरा बेटा चाहते हैं। शत्रुघ्न का कहना था कि शादी के बाद वो सोनाक्षी के पति को अपने साथ ही रखेंगे।

जब से सोनाक्षी की शादी की खबरें सामने आई थीं, तभी से यह चर्चा भी रही कि सोनाक्षी के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और परिवार के बाकी सदस्य इस शादी से खुश नहीं हैं। अब इन सभी अफवाहों पर शत्रुघ्न ने विराम लगा दिया है।

बीते गुरुवार, शत्रुघ्न को होने वाले दामाद जहीर इकबाल के साथ स्पॉट किया गया। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिया। इस दौरान सोनाक्षी की मां पूनम सिन्हा भी दिखीं।

2011 में एक इंटरव्यू में सिमी गरेवाल ने शत्रुघ्न से सवाल किया था कि वो कैसा दामाद चाहते हैं। इस पर वेटरन एक्टर ने जवाब देते हुए कहा था- एक दिन सोनाक्षी शादी करके ससुराल चली जाएगी। हां, अगर मौका मिला तो हम दामाद नहीं बल्कि दामाद के रूप में एक बेटा लाएंगे। जो हमारे साथ ही रहेगा।

उन्होंने फिर सोनाक्षी को एक मैसेज देते हुए कहा था- सोनाक्षी, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं। हम हमेशा तुम्हारे साथ हैं। मैं तुम्हारे लिए सबसे अच्छा पिता हूं।

इस इंटरव्यू में सोनाक्षी की मां पूनम भी मौजूद थीं। उनका सोनाक्षी की शादी वाली बात पर कहना था- मैं हमेशा कहती हूं कि सोनाक्षी का पति ऐसा हो जो उसे सबसे ज्यादा प्यार करे।

बहुत इमोशनल हैं सोनाक्षी

बातचीत के दौरान शत्रुघ्न ने बताया था कि सोनाक्षी बहुत इमोशनल हैं। अगर शेविंग करते वक्त शत्रुघ्न को कट लग जाए, तो भी वो रोने लगती हैं।

आज सोनाक्षी और जहीर करेंगे सगाई

सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने वाली हैं। दोनों पहले रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। फिर इसी दिन शाम को मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। वहीं, 22 जून आज यानी कपल सगाई करने वाले हैं।

7 साल से रिलेशनशिप में हैं जहीर-सोनाक्षी

सोनाक्षी और जहीर 7 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी। कुछ समय की दोस्ती के बाद दोनों रिश्ते में आ गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 24 April 2026
'धुरंधर' में रणवीर सिंह लीड रोल में थे, लेकिन राकेश बेदी ने दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली के रोल में वो लोगों के पसंदीदा…
 24 April 2026
दिग्गज हास्य अभिनेता दिनेश हिंगू ने 86 साल की उम्र में अपने जीवन के बारे में खुलकर बात की है, और उन्होंने जो शेयर किया वह दिल छूने वाला है।…
 24 April 2026
डेटिंग रियलिटी शो ' स्प्लिट्सविला X6 ' दर्शकों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। फैंस रियलिटी शो का भरपूर आनंद ले रहे हैं और अपने पसंदीदा…
Advt.