शहबाज शरीफ ने करा दी पाकिस्तान की भारी बेइज्जती, बिन बुलाए पुतिन और एर्दोगन की मीटिंग में घुसे, इस्लामाबाद का डर समझिए
Updated on
13-12-2025 01:33 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक कदम ने पाकिस्तान की भारी बेइज्जती करा दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शहबाज शरीफ को 40 मिनट तक इंतजार कराया। इसके बाद भी पुतिन नहीं पहुंचे तो शहबाज बिना बुलाए पुतिन और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन के बीच एक अहम बैठक में घुस गए। इस कदम को इस्लामाबाद के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी के तौर पर देखा जा रहा है। यह वाकया तुर्कमेनिस्तान में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुआ, जहां एक वीडियो में शरीफ को एक कमरे में पुतिन का बेसब्री से इंतजार करते हुए दिखाया गया।
शहबाज का 40 मिनट का इंतजार
रूसी टेलीविजन RT इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर शहबाज शरीफ का वीडियो पोस्ट किया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। RT इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि करीब 40 मिनट इंतजार करने के बाद शरीफ ने अचानक उस जगह घुसने का फैसला किया, जहां पुतिन एर्दोगन के साथ बातचीत कर सकें। फुटेज में दिखा कि शरीफ के अचानक आने से रूसी और तुर्की के अधिकारी साफ तौर पर हैरान थे।
पाकिस्तान का डर आया सामने
पुतिन की बॉडी लैंग्वेज से बेचैनी साफ जाहिर हो रही थी क्योंकि शरीफ ने उनकी द्विपक्षीय बातचीत में दखल दिया था। विश्लेषकों का कहना है कि शहबाज शरीफ का दो दूसरे राष्ट्राध्यक्षों की बंद कमरे की मीटिंग में घुसना पाकिस्तान की बढ़ती राजनयिक असुरक्षा को दिखाता है।दरअसल, शहबाज शरीफ दुनिया को अपनी मौजूदगी दिखाना चाहते हैं, जबकि पाकिस्तानी सत्ता पर असल में आर्मी चीफ असीम मुनीर का पूरा कंट्रोल है। सीएनएन-न्यूज18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पुतिन और एर्दोगन के बीच संवेदनशील मीटिंग में शहबाज के अचानक आने से प्रोटोकॉल अधिकारी हैरान रह गए।
पुतिन के हैरानी भरे रिएक्शन से यह भी पता चलता है कि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का नाम उस कमरे में आने वालों की लिस्ट में शामिल नहीं था। ये घटना साफ संकेत है कि पाकिस्तान का जियोपॉलिटिकल दबदबा किस तरह से कमजोर पड़ रहा है और वह बड़ी शक्तियों के साथ रिश्ते बनाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
मनीला: अमेरिका ने जापान और फिलीपींस समेत कई सहयोगी देशों के साथ मिलकर सोमवार से फिलीपींस में बाल्किस्तान 2026 नौसैनिक अभ्यास शुरू किया है। इस अभ्यास को जमीन से लेकर समुद्र…
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दौरे पर पहुंचे ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की है। अराघची शुक्रवार देर रात ईरानी प्रतिनिधिमंडल के…
ढाका: बांग्लादेश की वायु सेना में कुछ अधिकारियों और एयरमैन के पाकिस्तानी आतंकी संगठनों के साथ गठजोड़ का पता लगने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इसके बाद वायु सेना की…