शिवम दुबे ने दो ओवर में लुटा दिए 25 प्रतिशत रन, टी20 विश्व कप का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया
Updated on
27-02-2026 12:29 PM
चेन्नई: भारत ने टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 का अपना दूसरा मुकाबला जीत लिया है। टीम के सामने जिम्बाब्वे की चुनौती थी। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मैच को भारत ने 72 रनों के अंतर से अपने नाम किया। टीम की जीत के अंतर और भी बड़ा होता लेकिन शिवम दुबे की जोरदार कुटाई हो गई और इसकी वजह से जिम्बाब्वे ने भारत को नेट रन रेट पॉजिटिव नहीं होने दिया।
शिवम दुबे के पहले ओवर में 26 रन बने
शिवम दुबे पहली बार 15वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए। इस ओवर में उन्होंने 26 रन खर्च कर दिए। उन्होंने यह ओवर 10 गेंदों का डाला। इस दौरान तीन वाइड और एक नो बॉल फेंका। जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने दो छक्के और दो चौका मारे और ओवर में कुल 26 रन बने। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी भारतीय गेंदबाज का सबसे महंगा ओवर है।
जसप्रीत बुमराह का एक ओवर बाकी रहने के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शिवम दुबे के अंतिम ओवर दिया। इसमें उन्होंने 20 रन देकर एक विकेट लिया। इस तरह अपने दो ओवर में शिवम दुबे ने 46 रन खर्च कर दिए। यह टी20 विश्व कप इतिहास में किसी भी गेंदबाज के सबसे महंगे दो ओवर हैं। इस टी20 विश्व कप में 5 से ज्यादा ओवर डालने वाले गेंदबाजों में सबसे खराब इकोनॉमी शिवम दुबे की है। उन्होंने 9.2 ओवर में 13.66 की इकोनॉमी से 124 रन दिए हैं। दूसरे नंबर पर ओमान के रामानंदी हैं। उन्होंने 7.4 ओवर में 12.91 की इकोनॉमी से 99 रन खर्च किए हैं।
25 प्रतिशत रन शिवम दुबे ने ही दिए
जिम्बाब्वे ने इस मुकाबले में 20 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। टीम ने अपने 25 प्रतिशत रन सिर्फ शिवम दुबे के दो ओवर में ही बना लिए। बाकी बचे 18 ओवर में 75 प्रतिशत यानी 148 रन बने। भारतीय टीम इस मैच को 77 या उससे ज्यादा रनों के अंतर से अपने नाम करती तो नेट रन रेट पॉजिटिव हो जाता।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…