बता दें कि आरसीबी की टीम आईपीएल 2025 में एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में चौथे मैच में मैदान पर उतरी थी। इससे पहले टीम ने इस सीजन में तीन मैच खेले थे और तीनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन राजस्थान के खिलाफ मैच में आरसीबी ने 11 रन से जीत हासिल कर यहां हार के क्रम को तोड़ने में सफलता पाई।


