श्रेयस अय्यर ने इंजरी के बाद पहली बार शेयर की फोटो, बीच पर धूप का ले रहे मजा, दिया खास मैसेज
Updated on
11-11-2025 01:46 PM
नई दिल्ली: भारत के स्टार और अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बीते महीने काफी तेज चोट लगी थी। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। एलिक्स कैरी का कैच पकड़ने के लिए उल्टा दौड़े श्रेयस अय्यर जब जमीन पर गिरे तो उनकी पसलियों में चौट आई। इसके बाद अय्यर को अस्पताल ले जाया गया। हॉस्पिटल में भारतीय खिलाड़ी का इलाज चला। कुछ समय वह आईसीयू में भी थे। उनको इंटरनल ब्लीडिंग हो गई थी। हालांकि, उसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे रिकवर करना शुरू किया था। अय्यर ने अब इंजरी के बाद एक फोटो शेयर की है और बड़ा अपडेट दिया है।
श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
श्रेयस अय्यर ने इंस्टाग्राम पर अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। अय्यर ने फोटो शेयर की, जिसमें वह बीच पर अपने दोस्त के साथ बैठे हुए हैं और धूप का मजा ले रहे हैं। स्टोरी शेयर करते हुए अय्यर ने लिखा, 'सूरज एक बेहतरीन थेरेपी रहा है। वापस आकर आभारी हूं। आपके प्यार और देखभाल के लिए धन्यवाद।'
वनडे टीम के थे उपकप्तान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जब भारतीय वनडे टीम का चयन हुआ था तो श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया था। दूसरे वनडे में अय्यर ने अच्छी बल्लेबाजी कर फिफ्टी भी लगाई थी। हालांकि, अब उनको मैदान पर वापसी करने में थोड़ा समय लग सकता है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस महीने के अंत में घर पर शुरू होने वाली वनडे सीरीज में अय्यर का खेलना मुश्किल है। उन्हें अभी पूरी तरह से रिकवर होने में थोड़ा वक्त लगेगा।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…