श्रेयस अय्यर की वापसी में होगी देरी, कमबैक से ठीक पहले नई अड़चन सामने आ गई
Updated on
31-12-2025 12:40 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए झटके वाली खबर आ रही है। श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी के मैदान पर वापसी करने वाले थे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी दिखने वाले थे। हालांकि अब अय्यर की मैदान पर वापसी टल गई है। उन्हें बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तरफ से अभी तक खेलने की मंजूरी नहीं मिली है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पहले प्लानिंग थी कि अय्यर 30 दिसंबर को बाहर आ जाएंगे, लेकिन अब उन्हें 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) के लिए कम से कम एक हफ्ता और बिताना होगा।
अय्यर का वजन कम हो गया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान अय्यर को पेट में चोट लगी थी। इसकी वजह से उन्हें सर्जरी भी करवानी पड़ी। अय्यर को बैटिंग करने में कोई परेशानी नहीं है लेकिन वजन कम हो गया है। इसकी वजह से उनके शरीर की ताकत कम हो गई है। अब एक हफ्ते पर इसी पर ध्यान दिया जाएगा। चोट की वजह से अय्यर का वजन करीब 6 किलो कम हो गया था। दाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज ने कुछ वजन वापस पा लिया है, लेकिन मांसपेशियों में आई कमी के कारण उनकी ताकत अभी भी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई है।
कई रिस्क नहीं लेना चाहती टीम
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'उनकी बल्लेबाजी में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में चोट लगने के बाद उनका करीब छह किलो वजन कम हो गया था। उन्होंने कुछ वजन वापस पा लिया है, लेकिन मांसपेशियों में आई कमी ने उनकी सामान्य ताकत के स्तर को प्रभावित किया है। मेडिकल टीम कोई जोखिम नहीं लेना चाहती क्योंकि वह वनडे सेटअप में एक बहुत महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं और उनकी पूरी तरह से रिकवरी अभी सबसे ज्यादा जरूरी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए टीम चुनने से पहले चयनकर्ताओं और प्रबंधन को उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में सूचित किया जाएगा।'
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…