शुभमन गिल ने बताया टीम इंडिया में कौन हैं उनका जिगरी, जिंदगी भर कर सकते हैं उसके साथ बैटिंग
Updated on
13-09-2025 02:33 PM
नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की है। अभिषेक शर्मा के साथ यूएई के खिलाफ ओपनिंग करते हुए शुभमन ने 9 गेंद में 20 रनों की तूफानी खेली। शुभमन के बल्लेबाजी की हो रही चर्चा के बीच उनका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल ये वीडियो स्पोर्ट्स नेटवर्क का है। इस वीडियो में शुभमन के साथ एक रैपिड-फायर सेशन को दिखाया गया है, जिसमें उनसे क्रिकेट के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सवाल भी पूछे गए, जिसका उन्होंने बहुत ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया।
सबसे पहले शुभमन से उनके बैट के बारे में पूछा गया कि वह अपने साथ कितने बैट रखते हैं। इसके जवाब में शुभमन ने कहा कि वह अपने साथ 9 बैट रखते हैं। इसके अलावा शुभमन से उनके पसंदीदा बैटिंग पार्टनर के बारे में भी पूछा गया, जिसका उन्होंने बहुत ही रोचक जवाब दिया। शुभमन ने कहा, 'अभिषेक शर्मा एक खिलाड़ी हैं, जिनके साथ मैं जिंदगी भर बैटिंग कर सका हूं।' बता दें कि अभिषेक शर्मा और शुभमन बचपन से साथ में क्रिकेट खेल रहे हैं। दोनों घरेलू टीम पंजाब से भारतीय टीम में आए हैं।
एबी डिविलियर्स लेना चाहते हैं स्कूप शॉट सवाल के इसी सिलसिले के बीच उनसे पूछा गया कि वह किसी खिलाड़ी से अगर कोई स्किल लेना चाहे तो वह कौन होंगे। इसके जवाब में शुभमन ने कहा कि वह एबी डिविलियर्स से स्कूप शॉट का स्किल लेना चाहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपने लिए सबसे मुश्किल गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जेम्स एंडरसन का नाम लिया। साथ ही शुभमन ने साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी में जीत को अपने लिए खास पल बताया।
रैपिड फायर सेशन में शुभमन ने अपनी फिटनेस और चीट मील के बारे में खास बातें बताई। शुभमन ने कहा कि वह चीट मील में पैनकेक, बटर चिकन, दाल मखनी और साथ इंडियन फूड खाना पसंद करते हैं। हालांकि, फिटनेस को ध्यान में रखता हुए शुभमन ऐसा बहुत ही कम कर पाते हैं।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…