थमने का नाम नहीं ले रहा शुभमन गिल का बल्ला, वेस्टइंडीज पर बोला हल्ला... रोहित शर्मा का रिकॉर्ड मिट्टी में मिलाया
Updated on
11-10-2025 02:01 PM
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने विरोधी टीम पर जमकर हमला बोला है। इस मैच में जहां यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की पारी खेली, वहीं उनके बाद अब शुभमन गिल ने भी कमाल का प्रदर्शन जारी रखते हुए सेंचुरी ठोक दी है। ये गिल के टेस्ट करियर की कुल 10वीं सेंचुरी है। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी। गिल 196 गेंद पर 129 रन बनाकर नाबाद रहे।
शुभमन गिल की दमदार सेंचुरी
वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल ने कमाल की सेंचुरी ठोकी है। मैच की पहली पारी में गिल 177 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में कुल 13 चौके और 1 छक्का शामिल था। इस शतक के दम पर उन्होंने विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। विराट कोहली ने साल 2017 और 2018 में बतौर कप्तान एक साल में 5 टेस्ट शतक लगाए थे। इस साल शुभमन गिल के भी 5 शतक अबतक हो चुके हैं।
रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा
इसी के साथ शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के एक रिकॉर्ड को भी तोड़ डाला है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित के नाम कुल 9 टेस्ट शतक थे। लेकिन गिल ने अपना 10वां शतक लगाकर इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया हैं। वहीं इसी के साथ गिल ने 9 शतक वाले हैरी ब्रूक को भी पीछे छोड़ दिया है।
इस लिस्ट में भी तीसरे नंबर पर
कप्तान के रूप में 12 पारियों में शुभमन गिल का यह पांचवां टेस्ट शतक है। केवल एलेस्टेयर कुक (9 पारी) और सुनील गावस्कर (10 पारी) ही गिल के 12 शतकों से तेज पांच शतक तक पहुंचे थे।
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…