पत्नी कोयल को स्कूटी पर बिठाकर वोट डालने पहुंचे सिंगर अरिजीत सिंह, एक बार फिर जीत लिया फैंस का दिल
Updated on
08-05-2024 02:23 PM
अपनी रुहानी आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पत्नी कोयल रॉय को स्कूटी पर बिठाकर वोट डालने पहुंचे। उनका यह वीडियो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का है, और खूब वायरल हो रहा है। मंगलवार, 7 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की वोटिंग थी। अरिजीत सिंह को मुर्शिदाबाद में वोट डालना था।
Arijit Singh ने स्कूटी उठाई और उस पर पत्नी को बिठाकर वोट डालने पोलिंग बूथ की ओर निकल पड़े। वहां जाकर उन्होंने वोट डाला और मीडिया को स्याही का निशान दिखाया। अरिजीत सिंह और उनकी पत्नी को मीडिया और बाकी लोगों ने घेर लिया था। इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ कि अरिजीत ने एक शख्स को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। लेकिन बाद में हंसते हुए उसे छोड़ दिया।
एक शख्स की वजह से हंगामा, अरिजीत ने पकड़ा और हंसकर छोड़ दिया
दरअसल, वह शख्स अरिजीत और उनकी पत्नी से मिलने बीच में पहुंच गया। तभी वहां मौजूद लोग चिल्लाने लगे और अरिजीत ने उसे पकड़ पूछना शुरू कर दिया। अरिजीत सिंह का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, और फैंस के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं। अरिजीत ने एक बार फिर अपनी सादगी से फैंस का दिल जीत लिया और उन्होंने वोट के अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए सिंगर की तारीफ की। लेकिन, कुछ यूजर्स ने उनके हेलमेट न पहनने को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
फैंस के दिलों पर छाई अरिजीत की सादगी
मालूम हो कि अरिजीत सिंह अपनी सुरीली आवाज और गानों के कारण ही नहीं, बल्कि अपनी सादगी की वजह से भी खूब चर्चा में रहते हैं। एक सिलेब्रिटी होने के बावजूद उनका सादगी भरा रहन-सहन फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। अरिजीत सिंह के कई ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें में वह कभी पब्लिक के बीच स्कूटी चलाते तो कभी गली के बच्चों के साथ खेलते दिखे।
कौन हैं अरिजीत सिंह की पत्नी कोयल रॉय?
वहीं, अरिजीत सिंह की पत्नी का बात करें तो कोयल रॉय उनकी दूसरी पत्नी हैं, जिनसे उन्होंने साल 2014 में शादी की थी। वह उनकी बचपन की दोस्त हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम कोयल सिंह था, जिनसे 2013 में शादी हुई और उसी साल तलाक भी हो गया था। हालांकि, अरिजीत ने कभी भी अपनी शादी या दूसरी पत्नी को लेकर कभी बात नहीं की, और इसे बेहद प्राइवेट रखते हैं।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…