छक्के पर छक्के, जमकर पड़ी बाउंड्रीज, अर्जुन तेंदुलकर के एक ही ओवर में इस बल्लेबाज ने जमकर रन कूट डाले
Updated on
10-08-2026 03:22 PM
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं जहां उनके सामने बल्लेबाज मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद हैं। अर्जुन की पहली ही गेंद पर मुकुल चौधरी ने अपनी टाइमिंग का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने पहली गेंद पर आगे बढ़कर एक गगनचुंबी शॉट खेला जो सीधे बाउंड्री के पार 6 रनों के लिए चला गया।
लगातार दो गेंद पर छक्के
छक्का खाने के बाद अर्जुन तेंदुलकर दूसरी गेंद लेकर आए, लेकिन मुकुल का आक्रामक अंदाज यहां भी जारी रहा। मुकुल ने दूसरी गेंद पर भी शानदार स्ट्रोक खेलते हुए एक और बड़ा छक्का जड़ दिया। शुरुआती दो गेंदों पर लगातार दो छक्के खाने के बाद अर्जुन पर दबाव साफ नजर आ रहा था।
फिर ठोका एक और चौका
ओवर की तीसरी गेंद पर मुकुल ने थोड़ी चतुराई दिखाई और टाइमिंग के साथ गेंद को बाउंड्री लाइन की तरफ भेजकर 4 रन बटोरे। हालांकि, इसके बाद अर्जुन ने वापसी करने की कोशिश की और अगली दो गेंदें (चौथी और पांचवीं) बिल्कुल सटीक फेंकते हुए मुकुल को कोई रन नहीं बनाने दिया। दोनों गेंदें डॉट रहीं।
ओवर की अंतिम यानी छठी गेंद पर मुकुल चौधरी ने सिंगल लेकर स्ट्राइक रोटेट की और 1 रन हासिल किया। इस तरह अर्जुन तेंदुलकर के इस पूरे ओवर में (6-6-4-0-0-1) कुल मिलाकर 20 रन बने। अभ्यास सत्र का यह रोमांचक वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।
अर्जुन तेंदुलकर के आईपीएल आंकड़े
महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ट्रेड किया था। LSG ने उन्हें 30 लाख रुपये की उनकी मौजूदा फीस पर अपनी टीम में शामिल किया था। अर्जुन ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए अपना आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक अपने आईपीएल करियर में कुल 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 9.28 की इकोनॉमी रेट से 3 विकेट चटकाए हैं।
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…