हरियाणा से छठा आरोपी हैरी गिरफ्तार, 4 दिन से घात लगाकर बैठी थी पुलिस
Updated on
14-05-2024 12:30 PM
सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में लगातार धर-पकड़ हो रही है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम हैरी उर्फ हरपाल है, जिसे फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना से गिरफ्तार किया गया है। सलमान के घर पर फायरिंग केस में यह छठी गिरफ्तारी है। इससे पहले 5वें आरोपी को 7 मई को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया था। हैरी को पकड़ने के लिए पुलिस ने चार दिन से भिरड़ाना गांव में डेरा डाला हुआ था।
दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर हैरी
हीं हैरी उर्फ हरपाल को क्राइम ब्रांच टीम ने कोर्ट में पेश किया गया, और उसकी 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी। लेकिन कोर्ट ने हैरी उर्फ हरपाल को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड ही दी। इसके बाद मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम हैरी को लेकर मुंबई रवाना हो गई।
आरोपियों से पूछताछ में सामने आया नाम
बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच टीम करीब चार दिन से भिरड़ाना में थी। टीम ने वहां मोबाइल की दुकानों पर जांच-पड़ताल की और हैरी के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की। मालूम हो कि मुंबई क्राइम ब्रांच पकड़े गए सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही थी, और उसमें हैरी उर्फ हरपाल का नाम सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैरी उर्फ हरपाल पकड़े गए सभी आरोपियों के साथ मोबाइल फोन के जरिए संपर्क में था। साथ ही आरोपियों के साथ लेन-देन भी हुआ था।
सलमान फायरिंग केस में अब तक गिरफ्तारियां, एक की खुदकुशी
मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने अभी तक जो 6 गिरफ्तारियां कीं, उनमें वो दो शार्प शूटर्स भी शामिल थे, जिन्होंने सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाई थीं। इनमें से एक आरोपी- अनुज थापन ने कुछ दिन पहले पुलिस लॉकअप में खुदकुशी कर ली। वह पंजाब का रहने वाला था और पुलिस हिरासत में जेल में था। क्राइम ब्रांच ने इस केस में सागर पाल, विक्की गुप्ता, अनुज थापन और सोनू बिश्नोई पर मकोका लगाया हुआ था। इस फायरिंग केस में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका भाई अनमोल भी आरोपी है। इन्हीं दोनों के इशारे पर सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग की गई थी और उससे कुछ वक्त पहले रेकी भी की गई थी।
मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्लम' जैसी फिल्म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्टारर इस फिल्म ने साल 2021 में खूब सुर्खियां बटोरी…
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…